उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में अदाणी समूह का योगदान सेवा और समर्पण का प्रतीक बना

महाकुंभ में अदाणी समूह का योगदान सेवा और समर्पण का प्रतीक बन गया है. महाकुंभ में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है एक तरफ़ जहाँ प्रतिदिन लाखों लोगों को महाप्रसाद मिल रहा वहीं अदाणी की इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की आस्था का सम्मान कर रही है.

अदाणी समूह की एक अनूठी पहल के तहत रोजाना हजारों वृद्धजनों को संगम स्नान कराने के लिए इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की सेवाएं ली जा रही है. ताजा आंकड़ो की मानें तो 32 दिनों में गोल्फ कार्ट के जरिए करीब 3 लाख से ज्यादा बुजुर्गों,महिलाओं और बच्चों को संगम स्नान कराया जा चुका है. यह पहल न केवल बुजुर्गों और महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में सेवा और समरसता की मिसाल भी पेश करती है.

अदाणी की एक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट 55 ज्यादा लगाती है फेरे

अदाणी की इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा के तहत 40 गोल्फ कार्ट अलग-अलग पिक-अप प्वाइंट से रोजाना बुजुर्गों,महिलाओं और बच्चों के साथ 55 फेरे लगाती हैं. 40 गोल्फ कार्ट में 4 सीटर, 8 सीटर और 10 सीटर इलेक्ट्रिक कार्ट है जो मुफ्त में लोगों को त्रिवेणी संगम या अलग-अलग प्वाइंट से स्नान करने के लिए छोड़ती है और फिर उन्हें वहां से उनके नजदीकी गंतव्य तक पहुंचा देती है.

इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाकर हजारों श्रद्धालु अत्याधिक प्रसन्न है. बुजुर्गों को अब लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ रही है, दिव्यांगों को सुगम यातायात मिल रहा है और छोटे बच्चों को साथ आई माताओं के लिए ये सुविधा काफी राहत भरी साबित हो रही है.

अदाणी समूह श्रद्धालुओं को प्रदान कर रहा है आध्यात्मिक अनुभव

अदाणी समूह ने गीता प्रेस और इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रहा है. इसका उद्देश्य न केवल धार्मिक अनुष्ठानों को सरल बनाना है बल्कि श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के आदर्शों से भी जोड़ना है. महाकुंभ में अदाणी समूह का यह योगदान सेवा और समर्पण का प्रतीक बन चुका है. उनकी पहल ने समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत तैयार किया है जिसमें श्रद्धा, सेवा और भारतीय संस्कृति का अद्भुत समन्वय नजर आता है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: एक भारत-श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण है महाकुम्भ: पीयूष गोयल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

57 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

1 hour ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago