इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर के ओझा की टीम ने सभी संभावित प्रत्याशियों से नगर निगम सीमा क्षेत्र प्रयागराज शहर में उनके द्वारा लगाई गई होर्डिंग, पोस्टर/ बैनर तत्काल हटा लेने का अनुरोध किया है . निर्वाचन टीम ने साफ कहा है कि बाइलाज , वार्षिक आम सभा व हाईकोर्ट के आदेशानुसार जारी आचार संहिता का अनुपालन न करने वाले प्रत्याशी को नामांकन पत्र जारी नहीं किया जायेगा या नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा.
वरिष्ठ अधिवक्ता आर के ओझा के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेंद्र बहादुर सिंह ने हाईकोर्टा परिसर में विधि संवाददाताओ के साथ हुई वार्ता में यह बात कही.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओझा ने बताया कि एल्डर कमेटी के परामर्श से चुनाव समिति ने तय किया है कि 30 वर्ष की नियमित वकालत करने वाले अधिवक्ता सदस्यों को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रतिवर्ष पांच केस की अनिवार्यता नहीं होगी.1994 से पहले से वकालत कर रहे सदस्यों को पांच केस का विवरण देने से छूट दी गई है.
30 वर्ष से कम की वकालत वाले सदस्यों को पिछले तीन वर्षों यानि अप्रैल 22 से मार्च 25 तक हर वर्ष कम से कम पांच केस दाखिल या बहस करने का साक्ष्य देने पर ही मताधिकार मिलेगा. चुनाव समिति हाईकोर्ट वेबसाइट से सदस्यों के मुकदमों की संख्या की रिपोर्ट के आधार पर अनंतिम मतदाता सूची जारी करेगी और उसपर आपत्ति पर विचार के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी.
निर्वाचन टीम ने बताया कि 13 जून तक बार का शुल्क जमा किया जा सकेगा. जिनके शुल्क जमा होंगे और पिछले तीन वर्षों में हर वर्ष पांच केस में बहस या वकालतनामा दाखिल होगा , उन्हें मतदान का अधिकार मिलेगा. 17 जून को जारी अनंतिम मतदाता सूची पर 18 से 20 जून तक आपत्ति स्वीकार की जायेगी और 25 जून को अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी. 26 जून से 2 जुलाई तक 10 से 4 बजे तक नामांकन फार्म लिए जायेंगे व प्रतिभूति राशि जमा होगी.
1 जुलाई से 4 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे. 5 जुलाई को नाम वापसी तथा 6 व 7 जुलाई को नामांकन पत्र की जांच की जायेगी. 8 जुलाई को प्रत्याशियों के विरुद्ध आपत्ति दाखिल होगी और 9 जुलाई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी और 23 जुलाई को मतदान होगा.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओझा ने सभी संभावित प्रत्याशियों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग मांगा है और 4 जून से लागू आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया है.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 60,244 सिपाही भर्ती: योगी सरकार सौंपेगी नियुक्ति पत्र, हाईटेक ट्रेनिंग भी शुरू
-भारत एक्सप्रेस
UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर…
UP Lease Deed Registration Fees: उत्तर प्रदेश में लीज डीड यानी पट्टा विलेख की रजिस्ट्री…
Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी…
Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…
Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…