उत्तर प्रदेश

UP Assembly By-election 2024: बवाल और हंगामे की खबरों के बीच UP में एक बजे तक 31.21 प्रतिशत मतदान

UP Assembly By-election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक बजे तक औसत मतदान 31.21 प्रतिशत रहा. यह जानकारी राज्य निर्वाचन कार्यालय दी है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े मीरापुर में 36.77 प्रतिशत, कुंदरकी 41.01, गाजियाबाद 20.92, खैर 28.80, करहल 32.29, सीसामाऊ 28.50, फूलपुर 26.67, कटेहरी 36.54, मझवां में 31.68 प्रतिशत मतदान हुआ है.

विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. कई जगह से बवाल, हंगामे की खबरें आई हैं. सपा लगातार भाजपा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर बेईमानी का आरोप लगा रही है. प्रत्याशी हाजी रिजवान ने कुंदरकी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की. हाजी रिजवान ने जिला व पुलिस प्रशासन पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया. नाकाबंदी करके मतदाताओं को रोकने के साथ ही पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट का आरोप लगाया.

समाजवादी पार्टी की शिकायत और विभिन्न माध्यमों से गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश के 7 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें से कानपुर के सीसामऊ में 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड किये गये हैं. मुजफ्फरनगर में 2 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. जबकि मुरादाबाद में 3 पुलिस अधिकारी निलंबित किये गये हैं.

कानपुर सीसामऊ भाजपा के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से बहस करते दिखाई दिए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के गुंडे हमारे एजेंट को धक्का मारकर निकाल रहे हैं. आप लोग सिर्फ देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर भी फेंका. हालांकि, गाड़ी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

अंबेडकरनगर से सपा सांसद लालजी वर्मा की पुलिस से नोकझोंक हो गई. इसके बाद सांसद भड़क गए. उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे. मझवां से सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. उन्होंने बताया कि मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है. इनकी पर्ची फाड़ दी गई. कुंदरकी में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी हार रहे हैं. इसलिए वह प्रशासन और दूसरी पार्टियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं. मतदान को रोकने जैसी बात बेबुनियाद है.


ये भी पढ़ें- UP Bypolls: वोटिंग के बीच सपा-भाजपा आमने-सामने; अखिलेश बोले- ID चेक न करें तो BJP ने की ये मांग


 

गौरतलब हो कि उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा. इन सीटों पर कुल 34,35,974 मतदाता हैं. 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं. सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago