Amroha illegal arms factory busted
Amroha illegal arms factory busted: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रजबपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गांव कालाखेड़ा के पास एक खंडहर में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनफुल के रूप में हुई है. मौके से पुलिस ने 8 तैयार तमंचे, कई अधबने तमंचे, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, मशीनें और अन्य सामग्री बरामद की है. बरामद सामान से साफ संकेत मिलते हैं कि इस स्थान पर लंबे समय से अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे थे.
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यहां बनाए जाने वाले तमंचों की सप्लाई केवल अमरोहा जिले तक सीमित नहीं थी, बल्कि आसपास के कई जनपदों में भी की जाती थी. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितने अवैध हथियार तैयार कर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाए जा चुके हैं.
इस कार्रवाई को लेकर अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना की है. उन्होंने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की है. एसपी ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: पाली बांगड़ अस्पताल में डॉक्टर की कुर्सी पर फन फैलाए बैठा मिला सांप! OPD में मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. साथ ही बरामद हथियारों और उपकरणों के आधार पर पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस अवैध शस्त्र नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जाएगा.
भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…