Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाली बांगड़ अस्पताल में डॉक्टर की कुर्सी पर फन फैलाए बैठा मिला सांप! OPD में मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल

Pali Bangad Hospital snake incident: राजस्थान के पाली स्थित बांगड़ अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की कुर्सी पर सांप मिलने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. स्नेक कैचर जावेद ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा, जबकि अस्पताल प्रशासन ने बारिश के बाद बढ़े खतरे को वजह बताया.

Pali Bangad Hospital snake incident

Pali Bangad Hospital snake incident

Pali Bangad Hospital snake incident: राजस्थान के पाली जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ के कक्ष में डॉक्टर की कुर्सी पर एक सांप फन फैलाए बैठा मिला. सांप को देखते ही कमरे में मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए. कुछ लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था संभाली और कमरे के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी.

कुर्सी पर बैठा सांप देख फैली दहशत

जानकारी के अनुसार, सुबह ओपीडी शुरू होने के दौरान मरीज इलाज के लिए डॉक्टर के कक्ष की ओर पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे सांप पर पड़ी. अचानक सांप को देखकर मरीजों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्नेक कैचर जावेद को सूचना दी.

रेस्क्यू कर पकड़ा गया सांप

सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जावेद मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया. उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसे शहर से दूर जंगल में छोड़ दिया. रेस्क्यू के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए भीड़ लग गई.

यह भी पढ़ें: एक रात, तीन कत्ल, लव स्टोरी और शादी का चक्कर…बेंगलुरु की सड़कों पर खूनी खेल, घनचक्कर में पड़ी पुलिस

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से की अपील

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद अस्पताल के आसपास स्थित नालों और जल निकासी मार्गों की सफाई का काम चल रहा है. इसी कारण सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतु अपने प्राकृतिक ठिकानों से निकलकर आबादी वाले इलाकों और अस्पताल परिसर तक पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने कहा कि अस्पताल परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

गनीमत रही कि इस घटना में किसी मरीज, डॉक्टर या अस्पताल कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. समय रहते सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि परिसर में किसी भी प्रकार का जहरीला जीव दिखाई दे तो घबराने के बजाय तुरंत अस्पताल प्रबंधन या प्रशिक्षित स्नेक कैचर को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest