विनय वर्मा, विधायक, अपना दल (एस).
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस पर अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ विधायक ने उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जिसके बाद विधायक विनय वर्मा ने पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठने का ऐलान किया है. विधायक विनय वर्मा ने कहा है कि मंगलवार (10 सितंबर) को वो सुबह 11 बजे से ज़िला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति (नगर पालिका परिसर ) के सामने धरना देंगे.
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि “मैंने इस सम्बंध में अपने संरक्षक माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी को भी पत्र लिखा है जिसमें ज़िले की कप्तान और उनके मातहतों की जन विरोधी कार्यप्रणाली को उजागर किया है.”
उन्होंने कहा, “आप सभी अवगत हैं कि पिछले दिनों मेरे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमे लगी आग से जलकर हुई ड्राइवर की मौत में दोषी कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम “ढेबरुआ थानाध्यक्ष” ने किया था. जिसकी शिकायत मैंने एसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों से की थी.
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी इन लोगों ने गुमराह किया. इसके अलावा शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष द्वारा मेरे जनता के हित में किये गये जायज पैरवी के बावजूद भी कई बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है. मेरा आरोप है कि ये सब पुलिस कप्तान के इशारे पर ही लगातार किया जा रहा है. उपरोक्त घटनाक्रम से दुःखी होकर मैं जनता को न्याय दिलाने और पुलिसिया आतंक से छुटकारे के लिये कल से धरने पर बैठने जा रहा हूँ.”
-भारत एक्सप्रेस
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…