सांकेतिक तस्वीर.
साल 2017 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम योगी अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं. यही वजह है कि प्रदेश में पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर भी धड़ल्ले से कर रही है. जिसको लेकर विपक्षी पार्टियां कई तरह के सवाल भी खड़े कर रही हैं.
विपक्ष का कहना है कि यूपी में हो रहे एनकाउंटर में जाति देखकर अपराधियों को मारा जा रहा है. समाजवादी पार्टी का तो यहां तक कहना है कि मुख्यमंत्री सजातीय अपराधियों को बचाते हैं और दूसरी जाति के अपराधियों का एनकाउंटर करवाते हैं. हाल ही में सुल्तानपुर में हुए एनकाउंटर को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस योगी सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं.
बता दें कि एक डकैती की घटना में शामिल मंगेश यादव नाम के डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. जिसके बाद से सपा इस मामले को तूल दे रही है.
यह भी पढ़ें- अपना दल (एस) के MLA विनय वर्मा ने पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 सितंबर से धरने पर बैठने का किया ऐलान
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से लेकर अप्रैल 2023 के बीच 183 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है. जिसमें मुस्लिम 61, ब्राह्मण 18, ठाकुर 16, जाट-गुर्जर 15, यादव 14, दलित 13, आदिवासी 3, सिख 2, ओबीसी 7 और अन्य 34 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है. कुल मिलाकर 183 एनकाउंटर हुए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…
जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…
एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…