Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भक्ति, बाहुबल और राजा भैया का साथ! कुंडा की कथा में पवन सिंह की एंट्री ने मचाया गर्दा, बोले- दिल गदगद हो गया

Pawan Singh: भोजपुरी गायक पवन सिंह धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने कुंडा पहुंचे. उन्होंने राजा भैया के आशीर्वाद को इसका श्रेय दिया और भक्तों की भक्ति देखकर भावुक होने की बात कही.

pawan-singh-raja-bhaiya-dhirendra-shastri-kunda-katha

कुंडा की कथा में पवन सिंह की एंट्री ने मचाया गर्दा

Pawan Singh: भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में शामिल होने कुंडा पहुंचे. यहां उन्होंने बाहुबली नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की तारीफ की. पवन सिंह ने कहा कि राजा भैया के आशीर्वाद से उन्हें इस कथा में आने का मौका मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है.

कथा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पवन सिंह ने कहा,

यहां आकर बहुत सुंदर लगा. यहां जो भी भक्तगण और सेवक हैं, उनका भाव देखकर दिल गदगद हो गया. इतना अच्छा लगा कि इसका बखान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.

राजा भैया के पास पहले भी आ चुके हैं पवन सिंह

पवन सिंह ने बताया कि वह पहले भी प्रतापगढ़ आ चुके हैं. यहां उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग की थी. इसके अलावा वह राजा भैया से भी पहले मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस बार दूसरी बार यहां आने का मौका मिला है और कथा में शामिल होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा.

पहली बार प्रतापगढ़ आए बाबा बागेश्वर

पवन सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने के अनुभव को काफी अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि यहां आकर और सब कुछ देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि कुंडा में मौजूद भक्तों और सेवकों की भक्ति और उनका भाव देखकर वह काफी प्रभावित हुए.

भगवान कृष्ण को लेकर दिये बयान पर हुआ था बवाल

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि बांसुरी बजाना तो खेल है, धनुष चलाना खेल नहीं है. उनके इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया. यादव समाज के लोगों ने इसका विरोध किया और सोशल मीडिया पर कुंडा की कथा में पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने की बात भी कही थी.

ये भी पढ़ें- गोरखपुर रोड शो को लेकर अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- 2027 में सत्यानाश तय

विवाद बढ़ने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा. उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे गहरी साजिश करार दिया. हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism