उत्तर प्रदेश

काउंटिंग हुई तो उड़े होश! तन्हाई बैरक की खिड़की तोड़ी, कंबल की रस्सी बनाई और दीवार फांदकर उड़ गए दो शातिर कैदी

रिपोर्ट- मनमीत गुप्ता


अयोध्या के जिला जेल से एक ऐसी खबर आई है जिसने ना सिर्फ पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है. यहां ‘तन्हाई बैरक’ (सोलिटरी कन्फाइनमेंट) में बंद दो शातिर कैदी फिल्मी स्टाइल में दीवार फांदकर फरार हो गया. इस वारदात के बाद से ही जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और शासन ने भी सख्त एक्शन लेते हुए जेलर और अधीक्षक समेत 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

यह पूरी घटना किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी लगती है. फरार हुए कैदियों की पहचान अमेठी के सूरज अग्रहरि उर्फ गोलू और सुल्तानपुर के शेर अली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इन दोनों ने पहले बड़ी चालाकी से तन्हाई बैरक की खिड़की तोड़ी. इसके बाद, जेल की ऊंची बाउंड्री को पार करने के लिए इन्होंने कंबलों का सहारा लिया. कंबलों की रस्सी बनाकर ये दीवार फांद गए और सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी.

गिनती के वक्त खुला राज

हैरानी की बात यह है कि कैदी रात में ही फरार हो गए थे, लेकिन जेल प्रशासन को इसकी कानो-कान खबर नहीं हुई. मामला तब खुला जब सुबह कैदियों की गिनती शुरू हुई. दो कैदियों को कम पाकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. जांच में पता चला कि सूरज अग्रहरि ‘हत्या के प्रयास’ जैसे संगीन मामले में बंद था, वहीं शेर अली ‘बलात्कार’ के आरोप में जेल की हवा खा रहा था. ऐसे खतरनाक अपराधियों का भागना इलाके के लिए भी बड़ा खतरा माना जा रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी सरकार ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर और वार्डन समेत कुल 6 लोगों को निलंबित कर दिया गया है. डीआईजी जेल एस.के. मैत्रीये खुद मौके पर पहुंचे और बारीकी से छानबीन की. सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा वाली बैरक से खिड़की तोड़कर भागने में ये कामयाब कैसे हुए? क्या इसमें किसी अंदरूनी मिलीभगत की गुंजाइश है?

पूरे इलाके में तलाश जारी

फिलहाल, अयोध्या पुलिस और जेल प्रशासन की कई टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुटी हैं. जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और अमेठी-सुल्तानपुर समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों कैदी फिर से सलाखों के पीछे होंगे, लेकिन इस घटना ने जेलों की ‘हाई-टेक’ सुरक्षा के दावों पर एक बड़ा सवालिया निशान जरूर लगा दिया है.

ये भी पढ़ें- मेरठ में ‘शोले’ वाला ड्रामा; पेड़ पर चढ़ा ‘वीरू’, जानें कैसे क्रेन से उतारी गई आशिकी की खुमारी?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में सीजेपी तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

6 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

6 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

14 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

26 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

41 minutes ago