Meerut News/ Harish Sharma: आपने फिल्मों में तो देखा होगा कि जब बसंती नहीं मानती, तो वीरू टंकी पर चढ़ जाता है. लेकिन मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में बुधवार की रात को एक अलग ही लेवल का ‘टार्जन’ देखने को मिला. यहां एक जनाब अपनी महबूबा के लिए नहीं, बल्कि अपने ही भाई से हुई ‘तू-तू मैं-मैं’ के गम में पेड़ पर चढ़ गए. फिर क्या था, नीचे पुलिस खड़ी थी, सामने भारी भीड़ और ऊपर था नशे में धुत अनवर!
नाले वाले पेड़ पर चढ़ा यूवक
मामला लिसाड़ीगेट के पिलोखड़ी रोड का है. यहां के श्याम नगर में रहने वाले अनवर मियां के वक्त थोड़ें नशे में क्या हुए, उनकी ईगो सातवें आसमान पर पहुंच गई. घर पर भाई ने डांट लगाई तो अनवर को यह बात इतनी चुभ गई कि वो सीधे नाले किनारे खड़े एक ऊंचे पेड़ पर जा बैठे और वहीं से ‘मौत का खेल’ दिखाने की धमकी घर वालों को देने लगे.
किलोमीटर लंबा जाम लगा
आधी रात को जब लोगों ने एक शख्स को पेड़ पर चढ़कर हंगामा करते देखा, तो लोग भी अपनी गाड़ियां रोक-रोककर तमाशा देखने लगे. देखते ही देखते हाईवे पर गाड़ियों का ऐसा मेला लगा कि ट्रैफिक की रफ्तार ही थम गई. पुलिस को लगा कि कोई गंभीर मामला है, लेकिन जब देखा तो पता चला कि यह तो नाराजगी का असर है. लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और काफी देर तक अनवर से हाथ जोड़कर नीचे आने की अपील की, लेकिन अनवर हवाओं से बातें कर रहे थे.
ये भी पढ़ें- इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे लखनऊ, पुलिस ने कड़ा पहरा लगाया
जब क्रेन बनी ‘फरिश्ता’
जब बातों का असर नहीं हुआ, तो पुलिस ने अपना ‘प्लान-बी’ चालू किया. आनन-फानन में एक बड़ी क्रेन मंगवाई गई. क्रेन का पंजा जैसे ही अनवर के पास पहुंचा, उनके होश थोड़े ठिकाने आए. पुलिस ने बड़ी होशियारी और मशक्कत के बाद अनवर को क्रेन के जरिए सुरक्षित नीचे दबोच लिया.
नीचे उतरते ही पुलिस ने उन्हें लाड़-प्यार दिखाने के बजाय सीधे थाने का मेहमान बनाने के लिए हिरासत में ले लिया. अनवर के भाई और घरवालों ने उन्हें सलामत देखकर चैन की सांस तो ली, लेकिन अनवर के इस पूरे ड्रामे ने पुलिस और जनता को घंटों तक जो नचाया, उसकी चर्चा पूरे मेरठ में की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
