Azad Samaj Party workers stunt video viral
Azad Samaj Party workers stunt video viral: शामली जनपद में आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आया है. वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा करने और स्टंटबाजी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल है और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो.
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद की शामली जनपद के खेड़ी क्षेत्र में आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा की जनसभा में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे. इसी क्रम में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के संभावित दावेदार बताए जा रहे मौसम राव अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ शामली के लिए रवाना हुए.बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कई कार्यकर्ता वाहनों की छतों और खिड़कियों पर बैठकर सफर करते दिखाई दिए. कुछ युवकों द्वारा चलती गाड़ियों पर खड़े होकर वीडियो और रील बनाने के दृश्य भी सामने आए हैं. इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें यातायात नियमों की अनदेखी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.
यह भी पढ़ें: खाना बनाना फिर हुआ महंगा: LPG सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े, पेट्रोल-डीजल और CNG भी जेब पर भारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े काफिले और अव्यवस्थित तरीके से चल रहे वाहनों के कारण सड़क पर सामान्य यातायात भी प्रभावित हुआ. राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा. लोगों का यह भी कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था. वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का सवाल है कि जहां आम नागरिकों के छोटे-छोटे यातायात उल्लंघनों पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाती है, वहीं सार्वजनिक सड़कों पर खुलेआम नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी. इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं.
भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…