देश

‘सिर्फ शासन नहीं, दुनिया में चलती है भारत की बात…’ पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर कृष्णा हेगड़े ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

आगामी 10 जून का दिन भारतीय राजनीति की किताबों में हमेशा के लिए दर्ज होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं. वे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बरसों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. इस बेहद खास और ऐतिहासिक मौके पर शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने पीएम मोदी के सफर और उनकी कामयाबियों की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ लंबे समय तक देश पर शासन नहीं किया, बल्कि हिंदुस्तान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई और मजबूत पहचान दी है.

वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की आवाज

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) से बातचीत में कहा कि आज वैश्विक मंचों पर भारत की साख पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत हुई है. आज दुनिया का कोई भी बड़ा मुद्दा हो, भारत की बात को न सिर्फ गंभीरता से सुना जाता है बल्कि कई मामलों में हमारा स्टैंड निर्णायक साबित होता है.

उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया महामारी से कांप रही थी, तब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल अपने करोड़ों नागरिकों की जान बचाई, बल्कि दुनिया के तमाम गरीब और जरूरतमंद देशों को ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन भेजकर इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की. इसी का नतीजा है कि आज पूरी दुनिया भारत को एक मददगार और सकारात्मक देश के रूप में देखती है.

ऐतिहासिक फैसलों का रहा दौर

कृष्णा हेगड़े ने मोदी सरकार के उन बड़े और साहसिक फैसलों को भी याद किया जो दशकों से अटके हुए थे. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करना और मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को हमेशा के लिए खत्म करना- ये सब प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत इरादों की वजह से ही मुमकिन हो पाया है.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 200 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं. डिजिटल तकनीक और पारदर्शिता की वजह से आज इन योजनाओं का पूरा पैसा बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे हकदार के बैंक खाते में पहुंच रहा है.

आर्थिक मोर्चे पर मजबूत हुआ हिंदुस्तान

आर्थिक तरक्की का जिक्र करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश की जीडीपी (GDP) की रफ्तार तेजी से बढ़ी है और लोगों की प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा सुधार हुआ है. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा हमारे देश पर लगातार बढ़ रहा है. हेगड़े ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ देश आने वाले सालों में दुनिया की एक महाशक्ति बनकर उभरेगा.

ये भी पढ़ें: दुनिया में मंदी का खतरा, फिर भी 7.7% की रफ्तार से दौड़ रहा हिंदुस्तान; भाजपा नेता ने समझाया पीएम मोदी की नीतियों का जादू

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

50 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago