Karkardooma Court Fire
Karkardooma Court Fire: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के सीबीडी शाहदरा क्षेत्र स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कोर्ट की दूसरी मंजिल पर गेट नंबर-4 के पास स्थित स्कैनिंग रूम में लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. आपको दिखाते हैं आग का वीडियो.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 5:22 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया. दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए. आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा और दीपक हुड्डा स्वयं मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की. दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया. डिविजनल ऑफिसर (डीओ) मुकेश वर्मा ने सुबह 6:05 बजे ‘स्टॉप मैसेज’ जारी कर बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. चूंकि आग स्कैनिंग रूम में लगी थी, इसलिए वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में कागजात और कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गए हैं. नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. आग लगने के समय कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: खाना बनाना फिर हुआ महंगा: LPG सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े, पेट्रोल-डीजल और CNG भी जेब पर भारी
भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…