उत्तर प्रदेश

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर चंद्रशेखर का बड़ा हमला, कहा- बरेली में हुआ अन्याय

बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बरेली में अन्याय हुआ है. उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर ने रविवार को मुरादाबाद में आयोजित पार्टी के सम्मेलन में शिरकत की. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बरेली में लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने आए थे. पुलिस चाहती तो उन्हें समझा सकती थी. बात सुन सकती थी, लेकिन लाठीचार्ज कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाए कि छोटे-छोटे बच्चों को पीटा गया और निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है.

“आई लव मोहम्मद” को अपराध बताना असंवैधानिक- चंद्रशेखर

चंद्रशेखर ने आरोप लगाए कि उत्तर प्रदेश की सरकार धर्म के आधार पर कार्रवाई कर रही है. बरेली में जो अन्याय हुआ है, वह स्वीकार नहीं है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस अन्याय के खिलाफ आजाद समाज पार्टी कड़े फैसले लेगी. अगर आंदोलन भी करना पड़ा तो हम करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि ‘आई लव मोहम्मद’ के खिलाफ में ‘आई लव महादेव’ क्यों? ‘आई लव मोहम्मद’ से किसी को आपत्ति कैसे हो सकती है? किस आधार पर आपत्ति की जा सकती है? यह कहां से अपराध है?”

चंद्रशेखर ने आगे कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहने को सरकार ने अपराध बना दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर हाथ में लेने वाले लोगों के साथ पुलिस इस तरह व्यवहार कर रही है, जैसे वह कोई अपराधी हो. भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्षता की बात करता है और धार्मिक आजादी देता है. जो मोहम्मद से प्यार करता है, वह ‘आई लव मोहम्मद’ लिखता है और जो महादेव से प्यार करता है, वह ‘आई लव महादेव’ लिखता है. इससे किसी को तकलीफ क्यों है?

बता दें कि बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बिना अनुमति के ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर प्रदर्शन शुरू किया गया था. इस बीच पथराव किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी. तनावपूर्ण हालातों के बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इस मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

ये भी पढ़ें: भूपेंद्र पटेल ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’, स्वदेशी अपनाने और विकसित भारत के लिए किया प्रेरित

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

2 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

23 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago