‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर चंद्रशेखर का बड़ा हमला, कहा- बरेली में हुआ अन्याय
बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने यूपी सरकार पर धर्म के आधार पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया.
साजिश के तहत हुई बरेली में हिंसा? यूपी पुलिस ने दर्ज की 10 FIR, मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा भेजे गए जेल
Bareilly violence Tauqeer Raza Arrest: SSP अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने कुल 10 एफआईआर दर्ज किये हैं. मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं बरेली में हुई हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
देश भर में I Love Muhammad क्यों कर रहा है ट्रेंड, कानपुर में क्या हुआ था…मुस्लिम समुदाय क्यों निकाल रहे हैं जुलूस ?
ये पूरा मामला 5 सिंतंबर से शुरू हुआ, जब कानपुर के रावतपुर में बारावफात जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस जिस रास्ते से निकाला जा रहा था, उसी रास्ते पर एक जगह I Love Muhammad का साइन बोर्ड लगा दिया गया. इसको लेकर हिंदू पक्ष ने विरोध किया.





