बरेली में हुआ हादसा
Bareilly News: बरेली के मीरगंज इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में चार मजदूर मलबे में दब गए. राहत एवं बचाव कार्य के दौरान तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक मजदूर अब भी फंसा हुआ है.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया. जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए मजदूर को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भट्ठे की दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी, जिससे यह हादसा हुआ. प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित मजदूरों के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…
Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…
CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…
UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…