Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haryana News: कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और पत्थरबाजी, 3 लोग जख्मी; एक की हालत गंभीर

Kurukshetra Firing: कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान भारी बवाल हो गया. आरोप है कि यज्ञ आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तीन लोगों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए.

Firing during Maha Yagya in Kurukshetra

Kurukshetra Firing Case: कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान भारी बवाल हो गया. आरोप है कि यज्ञ आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तीन लोगों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, 22 मार्च शनिवार सुबह 9:30 बजे यज्ञ में आए ब्राह्मणों ने बासी खाना दिए जाने का विरोध किया. उनका कहना था कि उन्हें ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाए. इस विरोध के चलते यज्ञ आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी, जिसमें लखनऊ से आए आशीष तिवारी को गोली लग गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और पथराव किया.

लोगों के आरोप

लोगों ने आरोप लगाया कि यज्ञ के पहले दिन से ही आयोजकों के बाउंसर उन्हें परेशान कर रहे थे. वे कभी भी किसी को थप्पड़ या डंडे मार देते थे. फायरिंग की घटना के बाद आक्रोशित ब्राह्मणों ने यज्ञशाला का गेट तोड़ दिया और सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आम लोगों को भी परेशानी हुई.

यह यज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था और 27 मार्च तक चलने वाला है. इसमें देशभर से 1,500 से अधिक ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया था. आयोजन में बीजेपी के कई बड़े नेता, जैसे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी शामिल हो चुके हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत LNJP अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे. वे बाउंसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

लगातार तीसरी बार बाधित हुआ यज्ञ

इस यज्ञ का आयोजन तीसरी बार किया गया था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आई. 2021 में पहली बार आयोजन के दौरान पंडाल में आग लग गई थी, जिससे यज्ञ अधूरा रह गया. दूसरी बार बारिश के कारण आयोजन स्थल जलमग्न हो गया था. इस बार फायरिंग की घटना ने कार्यक्रम में खलल डाल दिया.

ये भी पढ़ें: Karnataka Muslim Reservation: सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार फीसदी आरक्षण वाला बिल विधानसभा से पास…BJP विधायकों का जमकर हंगामा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital