Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार ढही, 4 मजदूर दबे, नेशनल हाइवे किनारे हुआ हादसा, राहत कार्य जारी

Bareilly News: बरेली में शनिवार की सुबह ईंट-भट्ठे की दीवार ढहने से कई मजदूर दब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने फ़ौरन बचाव अभियान शुरू किया और जेसीबी से मलबा हटाया गया.

Bareilly news

बरेली में हुआ हादसा

Edited by Akansha

Bareilly News: बरेली के मीरगंज इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में चार मजदूर मलबे में दब गए. राहत एवं बचाव कार्य के दौरान तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक मजदूर अब भी फंसा हुआ है.

पुलिस और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य तेज

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया. जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए मजदूर को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पुरानी दीवार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भट्ठे की दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी, जिससे यह हादसा हुआ. प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित मजदूरों के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Haryana News: कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और पत्थरबाजी, 3 लोग जख्मी; एक की हालत गंभीर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital