उत्तर प्रदेश

‘हट पागल…’, समर्थक पर भड़के भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, डांटकर भगाया, पहुंचा था सेल्फी लेने

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी चीफ व उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो सहारनपुर का बताया जा रहा है. मीडिया सूत्रों का दावा है कि इस वीडियो में चंद्रशेखर सेल्फी लेने पहुंचे एक समर्थक को डांटते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि वह जब एक पीड़ित महिला की बात सुन रहे थे तभी उनका प्रशंसक उनके पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था.

यूपी तक की रिपोर्ट की मानें तो, भीम आर्मी चीफ सहारनपुर में घंटाघर चौक पर शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक महिला उनसे कुछ शिकायत करने पहुंच गई और रोते हुए कहने लगी, ‘मैं आपकी जाति की ही तो हूं भैया…’.

चंद्रशेखर उस महिला की बात सुन रहे थे, तभी एक समर्थक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच जाता है. इस पर चंद्रशेखर भड़क उठते हैं और समर्थक को फटकारते हुए कहते हैं, “हट पागल आदमी…” और फिर से चंद्रशेखर महिला की बात सुनने लगते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर के इस व्यवहार को लेकर उनके समर्थक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि जब महिला की वह पीड़ा सुन रहे थे तब किसी भी समर्थक को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-Kathua Terror Attack: कश्मीर टाइगर्स ने ली कठुआ आतंकी हमले की जिम्मेदारी; बोला-तीन आतंकियों की मौत का लिया बदला, करेंगे और हमले

पार्टी जिलाध्यक्ष को दिया निर्देश

पीड़ित महिला की बात सुनने के बाद चंद्रशेखर अपने पास खड़े अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष से महिला की समस्या सुनने और उसका निपटारा करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से जीत हासिल कर सांसद बने हैं.

इस सीट पर सपा के प्रत्याशी मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे तो चंद्रशेखर आजाद ने यहां पर भाजपा के ओम कुमार हराकर जीत का स्वाद चखा है. जहां ओम कुमार को 361079 वोट मिले. तो वहीं चंद्रशेखर को 2024 लोकसभा चुनाव में 512552 वोट मिले हैं. जहां सपा प्रत्याशी को मात्र 1 लाख के करीब वोट हासिल हुए थे तो वहीं बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह को सिर्फ 13 हजार वोट ही मिले थे. बता दें कि भीम आर्मी चीफ हाथरस पीड़ितों से भी मिलने पहुंचे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago