देश

Kathua Terror Attack: कश्मीर टाइगर्स ने ली कठुआ आतंकी हमले की जिम्मेदारी; बोला-तीन आतंकियों की मौत का लिया बदला, करेंगे और हमले

Kathua Terror Attack: सोमवार यानी 8 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है और बयान जारी करते हुए और भी हमले करने की चेतावनी दी है.

साथ ही कहा है कि हमले में शामिल आतंकियों ने एम4 असाल्ट राइफल्स, ग्रेनेड्स और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था. दूसरी ओर आतंकी हमलों को देखते हुए उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें-Jammu and Kashmir: कुलगाम में कल से जारी है मुठभेड़; 4 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद, इलाके में घेराबंदी-Video

26 जून को डोडा में मारा गए थे तीन आतंकवादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने कहा है कि ये 26 जून को डोडा में मारे गए तीन आतंकियों की मौत का बदला है. इसी के साथ ही आतंकी संगठन ने आने वाले दिनों में और हमले करने की भी बात कही है. इसके अलावा आतंकी संगठन की ओर से ये भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में घात लगाकर आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की और ग्रेनेड से हमला किया. बता दें कि इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए और 5 जवान घायल हुए हैं.

 

अभी भी जारी है मुठभेड़

सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि ये हमला कठुआ से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुआ है. सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे. इसी दौरान आतंकियों ने काफिले पर हमला बोल दिया. इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है.

इसके अलावा सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और बिलावर की तरफ जाने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर दी गई है. पुलिस लगातार एक-एक गाड़ी की चेकिंग कर रही है और आतंकियों के साथ भारतीय सेना की अभी भी मुठभेड़ जारी है. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती हमले के बाद आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago