मनोरंजन

Mukesh Khanna ने ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर किया बड़ा दावा, कहा-ये फिल्म बिहार और ओडिशा के दर्शकों…

Mukesh Khanna On Kalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को रिलीज हुई काफी टाइम हो गया है, लेकिन इसकी चर्चा अभी तक खत्म नहीं हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल की कमाई कर रही है. इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.साथ ही इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. अब हाल ही में मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

मुकेश खन्ना ने कही ये बात

इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं और कहानी महाभारत के हिंदू महाकाव्य, कलयुग और कल्कि के जन्म के बारे में भगवान कृष्ण की भविष्यवाणी से प्रेरित है. मुकेश खन्ना ने अपना रिव्यू देते हुए कहा कि वे फिल्म को परफॉर्मेंस और एक्टिंग के लिए पूरे 100 पॉइंट देंगे.

लेकिन उन्हें लगा कि फिल्म बेस्ट कल्चर और अट्रैक्ट करने के लिए बनाई गई है. उन्होंने कहा, जिस स्तर की बुद्धिमत्ता के साथ फिल्म बनाई गई है वह हॉलीवुड के लिए ठीक है. वहां के लोग हमसे ज्यादा समझदार है. मुझे माफ करना लेकिन इस तरह की फिल्म बिहार और ओडिशा के दर्शकों के लिए नहीं है.

लोगों ने लगा दी क्लास

मुकेश खन्ना के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है. लोग सोशल मीडिया पर मुकेश की इस बात का विरोध कर रहे है. एक ने लिखा कि मैं ओडिशा से हूं तो क्या मैं इतना बेवकूफ हूं कि मैं इस फिल्म को नहीं समझ सकता. वहीं एक ने लिखा कि जिन राज्यों ने पठानी सामंत और आर्यभट्ट का जन्म हुआ वहां के लोग कल्कि 2898 एडी को नहीं समझ सकते. फिल्म को समझना कुछ के लिए इंटेलिजेंस माना जाता है. शर्म आनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘मैं घर जाना चाहती हूं…’, विशाल के कमेंट पर कृतिका मलिक ने किया ऐसे रिएक्ट

इससे पहले भी फिल्म पर लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले भी मुकेश ने इस फिल्म पर आरोप लगाया था कि इसमें महाभारत की स्टोरी को गलत दिखाया गया है. वहीं फिर उन्होंने कल्कि 2898 एडी का अपनी अपकमिंग फिल्म शक्तिमान से भी कम्पेयर किया था और कहा था कि मेरी फिल्म इससे ज्यादा बड़ी होगी और अच्छी कमाई करेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘आदत बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी’, अनिल विज ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली; जानिए क्या कहा?

Anil Vij reaction to Rahul Gandhi: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी…

5 minutes ago

Ayurveda Ahar Guidelines: क्या है आयुर्वेद आहार? जानें आहार, परंपरा और मानकों के नियम

Ayurveda Ahar Guidelines: आयुष मंत्रालय ने 'आयुर्वेद आहार' को बढ़ावा देने के लिए परंपरा, सही…

26 minutes ago

बिना इंजन चालू किए भी गरजेंगे भारतीय सेना के टैंक, T-72 और T-90 टैंकों को मिलेगी नई ताकत

भारतीय सेना के टी-72 और टी-90 टैंकों को अब स्वदेशी तकनीक से बिजली मिलेगी. रक्षा…

26 minutes ago

Alzheimer Early Detection: ब्लड टेस्ट से मिडिल एज में ही चलेगा अल्जाइमर का पता; द लैंसेट की स्टडी में बड़ा खुलासा

द लैंसेट की नई स्टडी के अनुसार, मिडिल एज में ब्लड टेस्ट के जरिए अल्जाइमर…

40 minutes ago

क्या राहुल गांधी के इंदौर आने पर जुटा जनसैलाब? जानिए वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक…

52 minutes ago