भारत दौरे पर आए भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं. प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे. उनके साथ भूटान और भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे.
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के अयोध्या पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका स्वागत किया. शुक्रवार सुबह तोबगे एक विशेष विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे. अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने राम दरबार में दर्शन के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर और कुबेरटीला में पूजा-अर्चना की.
प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के रामलला दर्शन करने पर चंपत राय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “भारत के अलावा किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री पहली बार अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए पधारे.”
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे अपनी पत्नी के साथ राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने आए. चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री तोबगे एक घंटा 40 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे. उन्होंने रामलला और राम दरबार के दर्शन के अलावा कुबेर टीला और जटायु सप्तमंडप जैसे स्थानों पर वे रुके. कुबेरटीला पर भगवान शिव का जलाभिषेक और आरती भी की.
चंपत राय ने बताया, ‘भूटान के प्रधानमंत्री को मंदिर की नक्काशी काफी अच्छी लगी, वे प्रसन्न थे. उनका व्यवहार मंदिर में श्रद्धा से भरा हुआ था. रामलला को सामने से उन्होंने तीन बार प्रणाम किया. भगवान की आरती की और प्रसाद लिया.’
चंपत राय ने आखिर में एक बार फिर सभी का आभार व्यक्त किया.
इससे पहले, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने बिहार के राजगीर में नवनिर्मित रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया. बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ मंदिर का उद्घाटन किया गया. राजगीर भगवान बुद्ध की तपोभूमि है और बौद्ध धर्म में इसका विशेष महत्व है.
ये भी पढ़ें: भूटान के प्रधानमंत्री दाशों शेरिंग टोबगे पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन, रेड कार्पेट पर हुआ भव्य स्वागत
-भारत एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…
एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…
योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…