देश

राष्ट्रपति ने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर जताया दुख, लोगों से एकजुट रहने की अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मानसून के दौरान देश में हुई प्राकृतिक आपदाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए लोगों से एकजुटता का आह्वान किया. साथ ही इस संकट की घड़ी में राहत बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सराहना की.

आपदाओं में जान-माल का हुआ भारी नुकसान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बादल फटने और बाढ़ जैसी आपदाओं ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम सहित देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है. इन आपदाओं के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है.” उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

राष्ट्रपति ने लिखा, “इस साल मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की खबरों ने मुझे बहुत दुखी किया. पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और मैदानी इलाकों में बाढ़ ने भारी विनाश किया है.”

साथ खड़े होने का दिया आश्वासन

उन्होंने राष्ट्र की ओर से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाई और इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया. उन्होंने लिखा, “राष्ट्र प्रभावित लोगों के दुख में शामिल है और इस संकट की घड़ी में उनके साथ है.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में लगे लोगों के समर्पण और जज्बे की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “मैं उन सभी के प्रयासों को सलाम करती हूं जो इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.” साथ ही उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने का आह्वान किया.

इन घटनाओं से कई परिवार हुए बेघर

बता दें कि हाल के दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने की घटनाएं और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है. केंद्र और राज्य सरकारें राहत कार्यों में जुटी हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ जैसी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं. प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं, कहा- पैगंबर मुहम्मद ने दिया मानवता का संदेश

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विरोध प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लेकिन सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकालीन कब्जा नहीं- CJI सूर्यकांत

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने…

11 seconds ago

बीच समंदर में बह रहा भारतीयों का खून, ओमान के तट पर कार्गो शिप पर हमला, 1 भारतीय की मौत

Oman Cargo Ship Attack: ओमान के समुद्री तट के पास कमर्शियल शिप 'एमएसवी अल जुसुफी'…

1 minute ago

बांग्लादेश में वेतन संग्राम: तीसरे दिन भी नहीं थमा हंगामा, 264 फैक्ट्रियों में कामकाज प्रभावित

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन लगातार…

13 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन, बोले-12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस…

42 minutes ago

‘ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित, मंदिरों में पुजारी करते हैं रेप’, नेहा बोरा के कथित बयान पर बवाल

Neha Bora: लेफ्ट छात्र नेता नेहा बोरा का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें…

49 minutes ago

‘ऐसे बाल रखकर स्कूल मत आना…’ तमिलनाडू मंत्री की दोटूक, न माने तो सिर कर दो साफ!

Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब…

53 minutes ago