Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भूटान के प्रधानमंत्री दाशों शेरिंग टोबगे पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन, रेड कार्पेट पर हुआ भव्य स्वागत

Ayodhya News: भूटान के प्रधानमंत्री दोसा शेरिंग टोबगे ने शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया. वहा उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए. इस दौरे से भारत-भूटान के ऐतिहासिक संबंधों का नया अध्याय जुड़ेगा.

Bhutan Pm Ayodhya Visit

Bhutan Pm Ayodhya Visit: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे आज यानी शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को सुबह अयोध्या पहुंचे. सुबह करीब 9:30 बजे उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां रेड कार्पेट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले, उनका काफिला हाईवे होते हुए सीधे राम मंदिर की ओर रवाना हुआ.

कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन-पूजन

दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहीं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय खुद इस पूरे दौरे की निगरानी कर रहे हैं. अयोध्या प्रवास के दौरान भूटानी पीएम ने भगवान श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए. इसके अलावा वे शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे.

विशेष भोज और सांस्कृतिक संदेश

उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से खास इंतजाम किए गए. मंदिर दर्शन के बाद एक विशेष दोपहर भोज का आयोजन भी रखा गया, जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं. करीब चार घंटे अयोध्या में रुकने के बाद दासो शेरिंग टोबगे दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: नेपाल की डिजिटल स्ट्राइक! फेसबुक, यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया पर बैन

भारत-भूटान संबंधों का प्रतीक

भूटानी प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच गहरी होती दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है. इससे पहले उन्होंने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया और राजगीर में बने रॉयल भूटान मंदिर का भव्य लोकार्पण किया था. टोबगे इस यात्रा पर अकेले नहीं, बल्कि अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ आए हैं. 3 से 6 सितंबर तक चलने वाली इस आधिकारिक यात्रा में गया, अयोध्या और दिल्ली जैसे अहम शहर शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital