उत्तर प्रदेश

‘बिमारु’ से ‘विकास बाबू’; आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, बीजेपी नेता नितिन नवीन का विपक्ष पर करारा हमला

Nitin Nabin Lucknow Visit: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के सह-प्रभारी नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर तीर चलाए. उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि एक दौर था जब यूपी के हर जिले में एक माफिया डॉन या बाहुबली का सिक्का चलता था. लेकिन आज योगी सरकार ने शहरों से लेकर गांवों तक से इस गुंडागर्दी और अराजकता को जड़ से उखाड़ फेंका है.

‘बीमारू’ से ‘विकास बाबू’ बनने का सफर

नितिन नवीन ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश और बिहार को ‘बीमारू राज्य’ कहकर चिढ़ाया जाता था. लोगों को लगता था कि इन राज्यों का कभी कुछ नहीं हो सकता. लेकिन आज पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में यही राज्य तरक्की की नई इबारत लिख रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अपराधियों पर कड़े एक्शन की वजह से आज बहन-बेटियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं. नेता ने साफ किया कि उनका यह लखनऊ दौरा आने वाले चुनावों के लिए शंखनाद है.

राहुल, अखिलेश और केजरीवाल पर साधा निशाना

धार्मिक आस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए बीजेपी नेता ने सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के जिम्मेदार थे, आज वो किस मुंह से आस्था की बात कर रहे हैं? राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता है, तब-तब ये विपक्षी नेता मुंह में दही जमाकर बैठ जाते हैं. उन्होंने चेताया कि प्रभु श्रीराम से जुड़ी आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पिता के संघर्ष को किया याद

भाषण के दौरान नितिन नवीन भावुक भी हुए और उन्होंने एक निजी किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया, ‘राम मंदिर के लिए देश ने 500 साल संघर्ष किया है. मेरे पिता खुद एक कारसेवक के रूप में पटना से अयोध्या आए थे और इस दौरान उन्हें दो महीने जेल में भी काटने पड़े थे.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं की विरासत हिंदू आस्था की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों से बनी है, जिसे पार्टी हमेशा संजोकर रखेगी.

ये भी पढ़ें: पहले दोस्ती, फिर वीडियो कॉल; इटावा में धर्म परिवर्तन करवाने के लिए नाबालिग को किया ब्लैकमेल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

18 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

33 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago