बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात.
लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार (16 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को सरोजनीनगर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी.
सीएम योगी से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि “माँ भारती के दैदीप्यमान नक्षत्र, राष्ट्रधर्म, राजधर्म एवं सनातन धर्म के शिखर पुरूष, उप्र के सशक्त, समर्थ, दूरदर्शी, जनप्रिय मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उनका स्नेहाशीष और मार्गदर्शन प्राप्त किया! स्नेहिल भेंट के दौरान माननीय मुख्यमत्री जी को सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया.”
इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि “सीएम योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायत पिपरसण्ड स्थित कृषि विभाग की भूमि को लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की स्थापना हेतु उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया. सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय हेतु भूमि चिन्हित की गयी है, मुख्यमंत्री जी से चिन्हित भूमि को विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया.”
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…