Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने का किया आग्रह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायत पिपरसण्ड स्थित कृषि विभाग की भूमि को लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की स्थापना हेतु उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया.

Rajeshwar Singh

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात.

लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार (16 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को सरोजनीनगर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी.

एक्स पर दी जानकारी

सीएम योगी से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि “माँ भारती के दैदीप्यमान नक्षत्र, राष्ट्रधर्म, राजधर्म एवं सनातन धर्म के शिखर पुरूष, उप्र के सशक्त, समर्थ, दूरदर्शी, जनप्रिय मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उनका स्नेहाशीष और मार्गदर्शन प्राप्त किया! स्नेहिल भेंट के दौरान माननीय मुख्यमत्री जी को सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया.”

यूनिवर्सिटी के लिए भूमि देने का किया आग्रह

इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि “सीएम योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायत पिपरसण्ड स्थित कृषि विभाग की भूमि को लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की स्थापना हेतु उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया. सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय हेतु भूमि चिन्हित की गयी है, मुख्यमंत्री जी से चिन्हित भूमि को विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital