BJP MLA Threatens Officers: हर्ष गुप्ता/लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग की शिकायत पर विधायक का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा. उन्होंने अपनी गाड़ी के फुटरेस्ट पर खड़े होकर खुलेआम अधिकारियों को नौकरी जाने और जेल भिजवाने की तीखी चेतावनी दे डाली.
मामला लखीमपुर खीरी के खरवहिया बाजार स्थित बी-पैक्स खगीयापुर खाद समिति का है. वहां से गुजरते वक्त बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने खाद के लिए किसानों की लंबी कतार देखी तो अपनी गाड़ी रुकवा ली.
जब उन्होंने किसानों से खाद की कीमत पूछी, तो पता चला कि तय दाम से ज्यादा वसूलते हुए 280 रुपये में खाद बेची जा रही है. बस इतना पता चलते ही विधायक अपने आक्रामक तेवर में आ गए और सीधे अफसरों की क्लास लगा दी.
गाड़ी के फुटरेस्ट पर खड़े होकर विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने किसानों के सामने ही अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, अगर देख लूंगा तो पेड़ सूख जाएगा. नौकरी चली जाएगी.’
उन्होंने कही कि मुझे गरीब जनता ने वोट देकर जिताया है, मैं किसी बड़े आदमी या माफिया का गुलाम नहीं हूं. चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अगर गरीबों का हक मारा तो पिटवा कर अंदर कर दूंगा.’
अधिकारियों पर भड़कने के दौरान जब विधायक ने मौके से ही एआर कोऑपरेटिव को फोन लगाने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिला. इस पर नाराजगी जताते हुए वे बोले की यहां खाद 280 रुपए बिक रहा है और इनका फोन स्विच ऑफ जा रहा है.
मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक के इस सख्त तेवर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बिहार मॉडल से यूपी में एंट्री: तावड़े के हाथ में बीजेपी की कमान, सत्ता विरोधी लहर को देंगे मात?
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…