Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कोई भी हो, पिटवाकर अंदर करवा दुंगा’, अधिकारियों पर भड़के बीजेपी विधायक; VIDEO VIRAL

लखीमपुर खीरी के धौरहरा से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी का खाद की ओवररेटिंग पर भड़कने का वीडियो वायरल हुआ है. उन्होंने अफसरों को नौकरी छीनने और जेल भेजने की चेतावनी दी.

BJP MLA Vinod Shankar Awasthi Viral Video Over Fertilizer Price Lakhimpur Bharat Express

BJP MLA Threatens Officers: हर्ष गुप्ता/लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग की शिकायत पर विधायक का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा. उन्होंने अपनी गाड़ी के फुटरेस्ट पर खड़े होकर खुलेआम अधिकारियों को नौकरी जाने और जेल भिजवाने की तीखी चेतावनी दे डाली.

किसानों की लाइन देख रोकी गाड़ी

मामला लखीमपुर खीरी के खरवहिया बाजार स्थित बी-पैक्स खगीयापुर खाद समिति का है. वहां से गुजरते वक्त बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने खाद के लिए किसानों की लंबी कतार देखी तो अपनी गाड़ी रुकवा ली.

जब उन्होंने किसानों से खाद की कीमत पूछी, तो पता चला कि तय दाम से ज्यादा वसूलते हुए 280 रुपये में खाद बेची जा रही है. बस इतना पता चलते ही विधायक अपने आक्रामक तेवर में आ गए और सीधे अफसरों की क्लास लगा दी.

‘चाहे कितना भी शक्तिशाली हो, पिटवा कर अंदर करूंगा’

गाड़ी के फुटरेस्ट पर खड़े होकर विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने किसानों के सामने ही अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, अगर देख लूंगा तो पेड़ सूख जाएगा. नौकरी चली जाएगी.’

उन्होंने कही कि मुझे गरीब जनता ने वोट देकर जिताया है, मैं किसी बड़े आदमी या माफिया का गुलाम नहीं हूं. चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अगर गरीबों का हक मारा तो पिटवा कर अंदर कर दूंगा.’

‘इसका भी फोन स्विच ऑफ है…’

अधिकारियों पर भड़कने के दौरान जब विधायक ने मौके से ही एआर कोऑपरेटिव को फोन लगाने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिला. इस पर नाराजगी जताते हुए वे बोले की यहां खाद 280 रुपए बिक रहा है और इनका फोन स्विच ऑफ जा रहा है.

मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक के इस सख्त तेवर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार मॉडल से यूपी में एंट्री: तावड़े के हाथ में बीजेपी की कमान, सत्ता विरोधी लहर को देंगे मात?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital