Home Guard Misbehavior In Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में थाना देहली गेट पुलिस (Dehli Gate Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना हाल ही की है, जब शाकिर और तौसीफ नामक इन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की थी.
पुलिस (UP Police Action) ने सोमवार को दोनों अभियुक्तों को छतरी वाले पीर के पास से गिरफ्तार किया. दोनों की उम्र क्रमशः 36 और 30 वर्ष बताई गई है. गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कान पकड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं, जो पुलिस स्टेशन के परिसर में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में उनके पास एक पुलिस अधिकारी भी खड़ा है.

थाना देहली गेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 231/2025, धारा 132/352/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संगम शर्मा और हेड कांस्टेबल नौशाद शामिल थे. पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों के प्रति दुर्व्यवहार को रोकने के लिए एक कड़ा संदेश देती है.
यह भी पढ़िए: Allahabad में अलकापुरी के पत्रकार एल.एन. सिंह की चाकू मारकर हत्या, हत्यारोपी को यूपी पुलिस ने गोली मारी
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



