Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

1600 रुपये के लिए छिड़ी जंग! गोलियों से गूंजा गांव, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, महिला को लगी गोली

Budaun 1600 rupees dispute firing: बदायूं के सहसवान क्षेत्र के बडेरिया गांव में 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. विवाद के दौरान गोलीबारी और लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.

Budaun 1600 rupees dispute firing

फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस

Budaun 1600 rupees dispute firing: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से मामूली रकम को लेकर हुए विवाद का खौफनाक मामला सामने आया है.सहसवान थाना क्षेत्र के बडेरिया गांव में 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलीबारी और लाठी-डंडे चले. देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

1600 रुपये को लेकर भिड़े दो पक्ष

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था. शुरुआत में मामला कहासुनी तक था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडों के साथ गोलियां भी चलने लगीं. गांव में अचानक हुए इस खूनी संघर्ष से लोगों में दहशत फैल गई. काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

गोली लगने से महिला गंभीर घायल

मारपीट और गोलीबारी के दौरानएक महिला के पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीबआधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘जेन-अल्फा’ के समर्थन में मायावती: सरकार की लगाई क्लास, बोलीं- बच्चों की आवाज दबाना बंद करें

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि विवाद के पीछे की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल1600 रुपये के मामूली लेनदेन से शुरू हुआ यह विवाद खूनी संघर्ष में कैसे बदल गया, इसे लेकर गांव में चर्चा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital