उत्तर प्रदेश

कनाडा के उद्यमियों ने थामी यूपी की राह; डॉ दिनेश शर्मा बोले- ‘कर्मभूमि से मातृभूमि की सेवा का यही सही समय’

लखनऊ में राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ भेंट वार्ता के दौरान कनाडियन हिंदू चैंबर ऑफ कामर्स के तत्वाधान में आए उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है. भारतीय मूल के कनाडा के नागरिक उद्यमियों का कहना था कि अब समय आ गया है जब कर्मभूमि से मातृभूमि की सेवा की जाए. प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने औद्योगिक विकास , प्रोद्योगिकी , स्वच्छ ऊर्जा , कृषि खाद्य प्रसंस्करण , पर्यटन और कौशल विकास के क्षेत्र में पांच वर्षीय कनाडा उत्तर प्रदेश निवेश पहल प्रस्तुत करने की बात कही है.

कनाडियन हिंदू चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष कुशाग्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्टी चेयर नरेश कुमार चावडा , सदस्य सलाहकार बोर्ड सीएचसीसी हेमंत कुमार दीक्षित सहित कुल 26 सदस्य शामिल थे जिन्होंने दीर्घकालिक आर्थिक एवं निवेश संभावनाओं को लेकर सांसद डा शर्मा से चर्चा की है.

तकनीक और उद्योग का हब बना उत्तर प्रदेश

चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है. 2017 के बाद से विकास के मामले में यूपी देश में पहले स्थान पर है. आज प्रदेश में अपराध समाप्त हो चुका है. सूबे में रहने वाले माफिया व अपराधी प्रदेश छोडकर भाग गए हैं. प्रदेश में इन्फ्रस्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है. इस प्रदेश में भाजपा की सरकार के आने से पूर्व मात्र 2 हवाई अड्डे थे पर अब यहां पर 22 हवाई अड्डे हैं. प्रदेश के 7 स्थानों पर मेट्रो का संचालन होने के साथ ही एशिया का सबसे बडा डेटा सेन्टर भी प्रदेश में है. मोबाइल के निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश दुनिया में दूसरे स्थान पर है. स्वास्थ्य क्षेत्र में भी प्रदेश में बेहतरीन सुविधाएं हैं. आज उत्तर प्रदेश की सडकें कनाडा से बेहतर हैं.

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे प्रदेश के नाम से भी जाना जाने लगा है. बिजली की उपलब्धता भी बढी है. आटोमोबाइल एवं रक्षा क्षेत्र में प्रदेश में काफी काम हो रहा है. ब्रह्मोस मिसाइल , आटोमेटिक रायफल आदि आज यूपी में बन रही है.

धार्मिक पर्यटन से बदली यूपी की तस्वीर

यूपी में बदलावो के बारे में करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि यूपी की पहचान अब ताज के अतिरिक्त काशी अयोध्या और मथुरा से भी बन रही है. काशी के कारीडोर में लाखों पर्यटक हर माह आ रहे हैं. पिछले कुंभ में करीब 66 करोड श्रद्धालु आए थे जो प्रयागराज के बाद अयोध्या काशी चित्रकूट आदि स्थानों पर होकर वापस लौटे थे. प्रदेश में अब एक धार्मिक सर्किट बन गया है जिसके चलते व्यापार भी कई गुना बढा है.

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जिस देश के लोगों को कभी अमेरिका के सडे गेंहू को खाना पडता था वहां पर आज करीब 60 करोड लोगों को सरकार बेहतरीन गेंहू फ्री में दे रही है. विज्ञान के क्षेत्र में शोध पर विशेष जोर दिया गया है. अमृत योजना के तहत शहरों में कार्य हो रहा है. जी राम जी बिल के तहत गांवों में रहने वालो को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है.

उनका कहना था कि देश प्रदेश में सुधार एक्सप्रेस चल रही है. अमेरिकी टैरिफ से जब दुनिया सहम गई थी उस समय भी भारत इनसे डरा नहीं और नए उपाय खोजे थे. पीएम मोदी ने अमेरिका को जवाब देने की जगह स्वदेशी को बढावा देने के उपाय किए. पीएम की पहल को लोगों का भी समर्थन मिला और स्वदेशी वस्तुओं की जमकर बिक्री हुई. उत्पादन भी तेजी से बढा है. जीएसटी की दरों में कमी की गई और इन उपायों ने भरत के बाजार को नई दिशा और ऊचाई दी है. आज देश 8. 2 %की जीडीपी के साथ आगे बढ रहा है. भारत चौथी बडी अर्थव्यवस्था है. ओडीओपी ने यूपी की आर्थिकी को नया मुकाम दिया है.

आस्था में दिख रहा बदलाव

सांसद ने बताया कि भारत में पहले नए साल पर होटलों में जश्र मनता था पर पिछले कुछ समय में आए बदलाव के बाद आज नए साल पर मंदिरों में के बाहर लम्बी लाइन में लगकर लोग भगवान के दर्शन करते दिखते हैं. ये नया भारत है जो संस्कृति और संस्कार की डगर पर लौट आया है. कृषि क्षेत्र में भी तमाम सुधार हुए है जिनका परिणाम है कि उत्पादकता बढी है. ड्रोन दीदी खेती को नई दिशा देकर अपनी आय बढा रही है. युवाओं को रोजगार से जोडा है. महिलाओं की आमदनी को बढाकर परिवार की आमदनी बढाई है. कोरोना काल में जब दुनिया कराह रही थी तब भारत ने वैक्सीन का निर्माण करके दुनिया को अपनी क्षमता से परिचित कराया था. भारत के लोगों को फ्री टीके से सुरक्षित बनाया और दुनिया को भी सुरक्षित किया.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने माना कि प्रिवेन्टिव मेडिसिन के क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका है. उनका कहना था कि कनाडा के उद्यमी हास्पिटल व ओल्ड ऐज होम के क्षेत्र में तत्काल काम करने को तैयार है. जेवर एयरपोर्ट के कामर्शियल क्षेत्र में निवेश के लिए प्रथमिकता है. 2021 से आरंभ हुए हिंदू चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चार चैप्टर हैं. कनाडा में करीब 20 लाख हिंदू हैं. इससे पूरे कनाडा से हिन्दुओं को जोडा गया है. कनाडा के बजट बनाने में भी संस्था के साथ सरकार द्वारा चर्चा की जाती है. कनाडा की सरकार भी आने वाले समय में भारत के साथ संबन्ध मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.

मातृभूमि से प्रेम ही सच्ची राष्ट्रसेवा- डॉ दिनेश शर्मा

डॉ शर्मा ने अयोध्या में निवेश के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि राम मंदिर आन्दोलन के नायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर कोई योजना अथवा विकास कार्य करने पर पूरे देश से समर्थन मिल सकेगा. उनका कहना था कि मातृभूमि से प्रेम जरूरी है. आज अमेरिका की अर्थव्यवस्था में भारतीयों की बडी भूमिका है.

इस अवसर पर अध्यक्ष, कनाडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स कुशाग्र दत्त शर्मा, ट्रस्टी चेयर नरेश कुमार चावड़ा, सदस्य सलाहकार बोर्ड हेमंत कुमार दीक्षित, मनीष, मुकुंद, भाई जितेंद्र, उमेश राज, जोश लेस्ली, अलौकिक, सतीश जोशी, गगन कुमार, राकेश कुमार अम्बावी भाई, सौरभ रतन, आनंद कुमार आचार्य, फाल्गुन गुलाब भाई, विपुल कुमार शंकर भाई, गोपाल किशन सैनी, अमित विजय, नारायण कुमार घनश्याम भाई, मनन पटेल, भार्गव जगमाल भाई, आशुतोष सिंह, विजय वीरेंद्र कुमार, निलय शैलेश भाई , शंकर कुमार, रेबेका ग्रीको, प्रकाश केसरी एवं रजत केसरी आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस के सामने पेश हुईं नेहा सिंह राठौर, पीएम मोदी पर पोस्ट से जुड़ा मामला

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

4 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

23 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

30 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

36 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago