CBI: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 21 जून 2025 (शनिवार) को उत्तर प्रदेश के मथुरा से श्याम बिहारी पुत्र बोध सिंह, निवासी वटी, छाता, मथुरा को गिरफ्तार किया है.
यह गिरफ्तारी नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण, अश्लील सामग्री के निर्माण, संग्रहण, प्रसारण और इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में की गई है.
CBI ने इस मामले में 17 जून 2025 को स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लेते हुए मामला दर्ज किया था.
CBI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं जिनमें नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न, बाल यौन शोषण से संबंधित चित्रों और वीडियो का निर्माण, संग्रहण, अपलोडिंग और साझा करने जैसी आपराधिक गतिविधियाँ शामिल हैं.
19 जून 2025 को CBI ने आरोपी के आवास पर तलाशी ली, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए.
जब्त उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में बड़ी मात्रा में Child Sexual Abuse Material (CSAM) बरामद हुआ.
इन सामग्रियों को INTERPOL के ICSE डेटाबेस, साथ ही गूगल द्वारा भेजे गए Cyber Tipline Reports (CTRs) और गृह मंत्रालय के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा साझा की गई जानकारी से मिलान कर पुष्टि की गई.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा बच्चों के साथ की गई आपराधिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया था. इन आपत्तिजनक सामग्रियों में बच्चों के साथ बलात्कार, यौन उत्पीड़न, धमकियाँ और उनकी अश्लील तस्वीरें शामिल थीं.
CBI की तेज़ कार्रवाई के चलते इन पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मामला CBI की साइबर निगरानी से सामने आया — ना तो पीड़ित बच्चों और ना ही उनके परिवारों ने किसी भी पुलिस एजेंसी से संपर्क किया था.
यह कार्रवाई CBI की प्रभावी साइबर इंटेलिजेंस, उन्नत फॉरेंसिक तकनीक, और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उदाहरण है.
CBI ने दोहराया है कि बाल यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध उसकी प्रतिबद्धता अटल है और वह ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करती रहेगी.
एजेंसी ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि या संदेह की जानकारी तुरंत संबंधित प्राधिकरण को दें.
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: श्याम बिहारी
पिता का नाम: बोध सिंह
पता: वटी गांव, थाना छाता, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश
-भारत एक्सप्रेस
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…