Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति की अवधि एक दिन बढ़ी, 22 जून शाम चार बजे तक दाखिल होगी आपत्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में जारी 6,738  सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है. अब  22 जून को भी शाम चार बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी.

Allahabad High Court

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में जारी 6,738  सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है. अब  22 जून को भी शाम चार बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी. यह सूचना निर्वाचन अधिकारियों की समिति द्वारा जारी की गई है. 21 जून को शाम पांच बजे तक आपत्ति दाखिल करने की अवधि तय की गई थी, जिसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है.

निर्वाचन समिति के सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 21जून शाम पांच बजे तक कुल 2788 आपत्तियां प्राप्त हुई. जिसमें से जांच के बाद 2535वैध पाई गई.शेष की जांच चल रही है. मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आर के ओझा, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण, चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी व चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा यह सूचना जारी की गई है.


ये भी पढ़ें: Okendra Rana: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओकेंद्र राणा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, आगरा में करणी सेना के हिंसक प्रदर्शन में था शामिल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital