उत्तर प्रदेश

भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब से मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री

Chhota CM Yogi In Saharanpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने 2131 करोड़ रुपये की लागत वाली 325 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे. लेकिन, करोड़ों की इन सौगातों के बीच जनसभा में उस वक्त एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब पूरी तरह से भगवा वस्त्रों में लिपटा एक ‘छोटा योगी’ कार्यक्रम में पहुंच गया. योगी आदित्यनाथ जैसी वेशभूषा पहने इस बच्चे ने न सिर्फ जनता का, बल्कि खुद मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कौन है ये ‘छोटा योगी’?

पूरे कार्यक्रम (CM Yogi Adityanath rally) में चर्चा का केंद्र बना यह बच्चा देवबंद क्षेत्र के जाटोल गांव का रहने वाला 7 वर्षीय संस्कार चौधरी है. संस्कार फिलहाल कक्षा एक (1st Class) का छात्र है और वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी प्रभावित है.

‘मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं…’

‘छोटे योगी’ को देखकर मुख्यमंत्री भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बच्चे को सीधे मंच पर बुला लिया. संस्कार ने बताया कि वह सीएम से मिलकर बेहद खुश है. जब मुख्यमंत्री ने उससे उसका नाम और उम्र पूछी, तो उसने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया.

सीएम योगी ने जब पूछा कि “तुमने मेरे जैसी ड्रेस क्यों पहनी है?” तो बच्चे ने बेबाकी से जवाब दिया कि, “आप मुझे बहुत अच्छे लगते हैं और मैं बड़ा होकर बिल्कुल आप ही की तरह बनना चाहता हूं.” संस्कार का यह जवाब सुनकर सीएम योगी मुस्कुरा उठे. मुख्यमंत्री ने बड़े प्यार से उससे उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा, उसे एक चॉकलेट दी और उसके साथ मंच पर फोटो भी खिंचवाई.

पिछली बार भीड़ के कारण टूट गया था सपना (CM Yogi boy viral photo)

बच्चे के पिता कविंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे की लंबे समय से इच्छा थी कि वह अपने ‘आइडल’ योगी आदित्यनाथ से मिले. उन्होंने बताया कि पिछली बार भी जब सीएम सहारनपुर आए थे, तो वे बच्चे को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी.

पिता ने कहा, “इस बार हमारी किस्मत ने साथ दिया. सीएम योगी जी ने मेरे बेटे से बहुत प्यार से बातचीत की. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बच्चा और हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है.” जनसभा में ‘असली योगी’ और ‘छोटे योगी’ की यह मुलाकात दिनभर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

34 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

36 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago