Yogi Adityanath
Uttar Pradesh News: योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है.दुर्घटना में किसी किसान की मृत्यृ-दिव्यांगता आदि होने पर आश्रितों/परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संबल बनी है.किसी अप्रिय घटना में आश्रित परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है, जिससे परिवारवालों को जीवनयापन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
ऐसे में संकट के समय इस योजना के माध्यम से योगी सरकार ऐसे परिवारों के लिए संबल प्रदान कर रही है.यह योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी.योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु-विकलांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत शुक्रवार (13 जून) को अंबेडकर नगर के शिवबाबा मैदान में जनपद के 431 लोगों को सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे.इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.
10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया जाएगा.कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपये (लगभग 21 करोड़) है.यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी.
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अब तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 11690 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं.इन्हें योगी सरकार द्वारा 5 अरब, 61 करोड़, 86 लाख, 28,200 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी.योगी सरकार ने सत्र 2020-21 में इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था.इसके बाद किसानों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बजट बढ़ता गया.
2020 से लाभान्वित किसान व बजट आवंटन
सन बजट लाभार्थी
सन बजट लाभार्थी
2020-21 500 करोड़ 11275
2021-22 600 करोड़ 13645
2022-23 650 करोड़ 15231
2023-24 950 करोड़ 23821
2024-25 1000 करोड़ 25575
2025-26 1050 करोड़ 11690
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…