प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे.
Ahmedabad Plane Crash Tragedy: गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन आज दोपहर क्रैश हो गया. इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान जाने की आशंका है, क्योंकि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे.
यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया. घटना के बहुत से वीडियो अब सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें भयावह हादसा होते देखा जा सकता है. इस घटना के बाद अहमदाबाद के अस्पतालों में दर्जनों शव देखे गए हैं.
वहीं, घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. देशभर के राजनेता हादसे पर दुख जता रहे हैं.
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा—
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का दुख शब्दों से परे है. आपदा प्रतिक्रिया बलों को दुर्घटना स्थल पर तुरंत भेज दिया गया है. स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की है.
विमान में सवार यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें-
plane crash of netaji passengers list by vishnu.rawal
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि एयर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद बताया. मुख्यमंत्री ने तत्काल बचाव एवं राहत कार्य के साथ ही घायल यात्रियों को शीघ्र उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में इलाज की सभी व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को कॉल किया है और विमान दुर्घटना में बचाव और राहत कार्यों के लिए NDRF और केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है.
यह भी पढ़िए: अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, विमान में पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत सवार थे 242 यात्री
विमान में 242 यात्री और क्रू सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं.
विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यह नंबर 1800-5691-444 है.
उद्योगपति गौतम अडानी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्हें अकल्पनीय क्षति हुई है. हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ज़मीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं.”
यह भी पढ़िए: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश, ये रहे भारत में अब तक के बड़े प्लेन हादसे
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…