दुनिया

Netanyahu QR Code in UN: QR कोड के साथ संयुक्त राष्ट्र में नेतन्याहू ने दी स्पीच, जानें इस कोड का मकसद

Netanyahu QR Code in UN: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया दोनों में खलबली मचा दी. नेतन्याहू अपने सूट पर QR कोड लगाकर सभा में पहुंचे, जो केवल दिखने में साधारण नहीं था. इस कोड का मकसद 7 अक्टूबर को हुए अत्याचारों का डॉक्यूमेंटेशन करने वाली वेबसाइट से सीधे जुड़ना था.

प्रधानमंत्री के साथ मौजूद इजराइली प्रतिनिधियों ने भी यही QR बैच पहना हुआ था. न्यूयॉर्क में इस पहल को बड़े पैमाने पर प्रचारित किया गया. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और टाइम्स स्क्वायर के पास कई बिलबोर्ड ट्रक और डिजिटल स्क्रीन पर ‘7 अक्टूबर को याद रखें’ संदेश के साथ यह QR कोड भी प्रदर्शित किया गया.

इस कदम से इजराइल अमेरिकी जनता में अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा है, खासकर जब अमेरिका में गाजा पर इजराइली कार्रवाई के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं.

बंधकों से सीधा संवाद

नेतन्याहू ने सुरक्षा परिषद में भाषण देते हुए गाजा में बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों को सीधे संबोधित किया. उन्होंने हिब्रू में अपनी स्पीच दी और इसके बाद अंग्रेज में कहा- “हमारे वीर नायकों, मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू हूं. संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से मैं आपसे सीधा संवाद कर रहा हूं. हम आपको एक पल के लिए भी नहीं भूले हैं. इजराइल के लोग हमेशा आपके साथ हैं.”

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सभी बंधकों को सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनका भाषण इजराइली नागरिकों के मोबाइल फोन पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है और इस प्रक्रिया में इजराइल की खुफिया एजेंसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तानी हैं मोहम्मद यूनुस’, क्या है UN में अंडे फेंक कर किए गए दावे का आधार?

नेतन्याहू को देख हॉल से बाहर गए कई देश

जैसे ही नेतन्याहू ने मंच संभाला, कई देशों के प्रतिनिधि हॉल छोड़कर चले गए. इजराइल की गाजा पर कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताने के लिए कई विश्व नेता मंच पर आते ही बाहर निकल गए. इसके बावजूद इजराइली डेलीगेशन ने उनके भाषण के दौरान जोर-जोर से तालियां बजाकर समर्थन व्यक्त किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

24 seconds ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

5 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

19 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

23 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

34 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

39 minutes ago