Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: संभल में पहली बार होली का जमकर जश्न, लोग रंग-गुलाल में सरोबार, CO अनुज चौधरी ने अर्धसैनिक बलों के साथ की गश्त

Holi Festival: देश-दुनिया में सनातन धर्म के अनुयायी आज होली के जश्‍न में डूबे हुए हैं. वहीं, मुस्लिम समुदाय की ओर से आज रमजान के जुमे का जश्‍न मन रहा है. इस अवसर पर यूपी में पुख्‍ता सुरक्षा-व्‍यवस्‍था की गई है.

holi in sambhal UP
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Holi Celebrations: आज देश-दुनिया में सनातन धर्म के अनुयायी होली के जश्‍न में सरोबार हैं. वहीं, मुस्लिम समुदाय की ओर से आज रमजान के जुमे का जश्‍न मन रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुख्‍ता सुरक्षा-व्‍यवस्‍था की गई है. विशेषकर संभल जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

संभल में सीओ अनुज चौधरी और अर्धसैनिक बलों के जवान पूरे जिले में गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके. सुरक्षा के उपायों के तहत, जामा मस्जिद के आसपास और जिले के प्रमुख क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है.

संभल में पहली दफा होली का जमकर जश्‍न

इस बार देशभर के लोगों की नजरें संभल की होली पर हैं, जहां बरसों बाद होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. स्थानीय लोग रंगों और गुलाल से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “यह योगी राज की होली है, हर-हर महादेव के नारे के साथ होली मनाई जा रही है.”

वहीं, एक अन्य निवासी ने बताया कि 2014 के बाद से इस साल होली का आयोजन सबसे भव्य तरीके से किया जा रहा है. हिंदू मोहल्लों में जोर-शोर से होली खेली जा रही है, और लोग श्रीराम के जयकारे भी लगा रहे हैं.

barsana holi

सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक स्थलों पर निगरानी

संभल में जुमे की नमाज और होली के उत्सव के दौरान शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया गया है. सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि तीन ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है और भारी फोर्स की तैनाती की गई है. इसके साथ ही, धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

इस साल होली और रमजान के जुमे के एक साथ आने से सुरक्षा इंतजामों को लेकर अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं.

कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का आयोजन

संभल के शाही जामा मस्जिद के पास स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में भी 46 साल बाद होली धूमधाम से मनाई जा रही है. इस साल के आयोजन को लेकर स्थानीय लोग खासे उत्साहित हैं. मंदिर में श्रीराम के भजनों के साथ होली खेली जा रही है और लोग एक दूसरे को रंग लगाकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं.

holi 2025

यूपी के अन्य हिस्सों में भी खूब खेली जा रही होली

उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी होली का उत्सव जोरों पर है. काशी में विदेशी युवतियों ने होली खेली और डीजे पर डांस किया. अयोध्या में रामलला ने फूलों की होली खेली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में गाय को गुलाल लगाया और बत्तख तथा मोर को दाना खिलाया. पूरे प्रदेश में होली के जश्न का माहौल है, और लोग इसे खुशी-खुशी मना रहे हैं.

सात जिलों में मस्जिदों, मदरसों पर लगी तिरपाल

इस बार होली और रमजान के जुमे के एक साथ आने के कारण पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है. सात जिलों में मस्जिदों, मदरसों और मजारों को तिरपाल से ढका गया है. बरेली में सबसे अधिक 109 मस्जिदें ढकी गई हैं. पूरे प्रदेश में ड्रोन और पुलिस की निगरानी लगातार जारी है.

यह भी पढ़िए: संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन मुस्तैद, शाही जामा मस्जिद के बाहर कड़े इंतजाम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital