सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के कई नेताओं ने टी-20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘भारत वासियों को हार्दिक बधाई! ‘विश्व विजेता’ भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! जय हिंद.’’
वहीं अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पर टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर देश को बधाई.’’ राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘अद्भुत, अविश्वसनीय, अजेय भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच में उत्तम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. शानदार खेल प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए आभार व अभिनंदन.’’
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विश्व विजयी भारत! टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक विजय पर भारतीय क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन. देश एवं प्रदेश के सभी वासियों को हार्दिक बधाई. भारतीय टीम के अद्भुत प्रदर्शन पर आज पूरा देश गौरवान्वित है.’’
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्द ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के फिर से टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर हार्दिक बधाई.’’
यह भी पढ़ें- ‘हमारी टीम T20 World Cup शानदार अंदाज में घर लाई’, PM मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर दी बधाई
भारतीय टीम ने आईसीसी खिताब के लिये भारत का 11 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया.
-भारत एक्सप्रेस
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…