Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, मुख्यमंत्री बोले- भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन

भारतीय टीम ने आईसीसी खिताब के लिये भारत का 11 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया.

UP News

सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत राज्य के कई नेताओं ने टी-20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘भारत वासियों को हार्दिक बधाई! ‘विश्व विजेता’ भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! जय हिंद.’’

अखिलेश ने भी एक्स पर दी बधाई

वहीं अखिलेश यादव ने रविवार को एक्‍स पर टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर देश को बधाई.’’ राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘अद्भुत, अविश्वसनीय, अजेय भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच में उत्तम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. शानदार खेल प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए आभार व अभिनंदन.’’

डिप्टी सीएम ने लिखा- विश्व विजयी भारत!

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘‘विश्व विजयी भारत! टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक विजय पर भारतीय क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन. देश एवं प्रदेश के सभी वासियों को हार्दिक बधाई. भारतीय टीम के अद्भुत प्रदर्शन पर आज पूरा देश गौरवान्वित है.’’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्‍ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्द ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के फिर से टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर हार्दिक बधाई.’’

यह भी पढ़ें- ‘हमारी टीम T20 World Cup शानदार अंदाज में घर लाई’, PM मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर दी बधाई

भारतीय टीम ने आईसीसी खिताब के लिये भारत का 11 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital