उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: CM योगी ने SGPGI लखनऊ में कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एसजीपीजीआई की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है. वर्ष 2017 से पहले जहां प्रदेश के 18 जिलों में ही मेडिकल कॉलेज थे, वहीं आज प्रदेश के 64 जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं.

प्रदेश वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की ओर तेजी बढ़ रहा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की ओर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रदेश में आज एमबीबीएस और पीजी की सीटें पहले की तुलना में दोगुनी से अधिक हुई हैं. प्रदेश में एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर की आवश्यकता काफी समय से थी क्योंकि प्रदेश में बच्चों से जुड़ी बीमारियों को मैंने नजदीक से देखा है. इसको लेकर सांसद रहने के दौरान संसद और सड़क पर आंदोलन भी किया. वहीं सरकार आने के बाद डबल इंजन के प्रयास से जल्द ही एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर मूर्त रूप लेगा. हमने जापानी इंसेफेलाइटिस का समाधान करने में सफलता पायी है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते थे. इससे अलावा सीएम ने सलोनी हार्ट सेंटर, एडवांस डायबिटीज सेंटर, टेली आईसीयू का निरीक्षण किया.

बेड की समस्या दूर करने कि लिए काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसजीपीजीआई में 1147 करोड़ रुपये की एडवांस डायबिटीज सेंटर, टेली आईसीयू, सलोनी हार्ट सेंटर (प्रथम चरण), कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्रावास का उद्धाटन और एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, सलोनी हार्ट सेंटर (द्वितीय चरण), रैन बसेरा का शिलान्यास किया. सीएम योगी ने कहा कि एसजीपीजीआई देश और प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान है. ऐसे में प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की प्राथमिकता होती है कि उसे यहां बेड प्राप्त हो जाए, लेकिन इसको लेकर काफी समस्या अक्सर सामने आती है. इस समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है.

सलोनी हार्ट सेंटर के दूसरे चरण के लिए MoU पर हुआ हस्ताक्षर

सीएम ने कहा कि एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में 575 बेड्स के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है. यहां 22 विभागों की सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इसमें हार्मोंस, डायबिटीज, पीडियाट्रिक आईसीयू, इमरजेंसी पीडियाट्रिक जेनेटिक, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी समेत अन्य बीमारियों का इलाज एक छत के नीचे होगा. इसके लिए सलोनी हार्ट सेंटर के पहले चरण की शुरुआत हो गयी है. वहीं सेंटर के दूसरे चरण के लिए MoU पर हस्ताक्षर हो गया है. इसके जरिये सलोनी हार्ट सेंटर 200 बेड की सुविधाओं के साथ हर साल 5 हजार बच्चों की हार्ट से जुड़ी हुई गंभीर बीमारियों की सर्जरी करेगा. साथ ही हर साल दस हजार बच्चों को सेकेंड ओपिनियन आदि उपलब्ध कराएगा. इसके लिए सलोनी हार्ट फाउंडेशन के प्रयासों के हम सभी आभारी हैं.

रैन बसेरे में तीमारदारों को 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओएनजीसी के 51 करोड़ के सीएसआर फंड से एक हजार बेड के रैन बसेरा के निर्माण की कार्यवाही शुरू हो गयी है. इससे यहां आने वाले तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी. यहां पार्किंग और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी जहां तीमारदारों को 15 से 20 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा. वहीं, 200 छात्रों के लिए कॉलेज आफ मेडिकल टेक्नोलॉजी छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है. इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, सलोनी हार्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष मृणालिनी मौजूद थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

32 seconds ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

38 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago