जनसभा में सीएम योगी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) के अमरावती में जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने महाअघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) को ‘महाअनाड़ी’ गठबंधन बताया. योगी ने संबोधन में कहा, नवनीत राणा यहां हनुमान चालीसा के लिए भी संघर्ष कर रही थीं. त्रेतायुग में जब बजरंग बली रहे होंगे, तब इस्लाम नाम की वस्तु ही नहीं रही होगी. किन कारणों से रामनवमी की शोभायात्रा निकालने और हनुमान चालीसा पढ़ने से रोका जाता है. जिन्हें बजरंग बली पसंद नहीं है, उन्हें जो पसंद हैं, वे वहीं जाएं. आखिर भारत में कौन भारतीय है, जो राम व बजरंग बली को नहीं मानता है.
सीएम योगी ने (CM Yogi) कहा कि चुनाव में दो महागठबंधन लड़ रहे हैं. एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा, शिवसेना व एनसीपी का महायुति (Maha Yuti Alliance) गठबंधन है. दूसरी तरफ महाअघाड़ी के रूप में महाअनाड़ी गठबंधन है. जिसे देश, धर्म, राष्ट्रीयता, समाज-राष्ट्र में मूल्यों-आदर्शों के मर्यादाओं की चिंता न हो, वह अनाड़ी होता है. महाअनाड़ी गठबंधन यही कार्य कर रहा है. महाविकास अघाड़ी के लिए सत्ता भ्रष्टाचार, लूट-खसोट का जरिया है. राजनीतिक स्वार्थ के लिए आतंकवाद-नक्सलवाद को बढ़ावा देना इनका उद्देश्य है. महायुति गठबंधन मोदी जी के नेतृत्व में कहता है- तेरा वैभव अमर रहे मां- हम दिन चार रहें न रहें. महाअघाड़ी वाले कहते हैं कि मेरा वैभव अमर रहे मां- चाहे तुम रहो न रहो.
जनसभा में सीएम योगी ने कहा, सत्ता आएगी-जाएगी, लेकिन हमारा भारत रहना चाहिए और मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए. महाअनाड़ी गठबंधन भारत और भारतीयता के सम्मान व स्वाभिमान के साथ खेलने वाला है. कांग्रेस और एनसीपी के लोग कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं. राम का विरोध करने वालों को भी अब राम याद आने लग गए. सीएम ने कहा कि 500 वर्ष बाद रामलला ने अपनी जन्मभूमि पर दीपावली व दीपोत्सव के साथ आनंद लिया है.
सीएम योगी ने कहा कि शिवाजी महाराज का संघर्ष भारत के स्वाभिमान व सम्मान का संघर्ष था. औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देने के लिए शिवाजी महराज आगरा गए थे. वहां म्यूजियम बन रहा था, जब मैं मुख्यमंत्री बना तो आगरा गया. वहां बताया गया कि यह मुगल म्यूजियम है और इसमें औरंगजेब से जुड़ी हुईं स्मृतियां रहेंगी. मैंने कहा कि औरंगजेब तो विदेशी आक्रांता था, उससे तुम लोगों का क्या संबंध है. इस म्यूजियम का नाम बदलो, इसका नाम छत्रपति शिवाजी की स्मृति में होगा.
सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस (Congress) ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन कभी ईमानदारी से भारत और भारतीयता के बारे में नहीं सोचा. एक समय था, जब पाकिस्तान भारत में आतंकी वारदात करता था. पाकिस्तानी घुसपैठिए कभी भी भारत में बम विस्फोट करते थे. चीन भारत की सीमा का अतिक्रमण करता था. हम लोग मुद्दा उठाते थे तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि बोलिए नहीं, संबंध खराब हो जाएंगे. उन्हें संबंधों की चिंता थी, देश की सुरक्षा की नहीं. पर आज मोदी के नेतृत्व का नया भारत है. सीमा पर अतिक्रमण करोगे तो राम नाम सत्य की ही यात्रा निकलेगी. विस्फोट करोगे तो जोरदार एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक होगी, जिससे उनका आका पाकिस्तान भी कांप उठेगा. कांग्रेस सरकार के समय राष्ट्रीय सुरक्षा दांव पर लगी थी. लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में नया भारत अपमान का घूंट पीकर चुपचाप नहीं बैठता है. सीएम ने कहा कि तीन दिन पहले का समाचार पढ़ा होगा कि चीन की सेना पीछे हट रही है और भारतीय सेना बॉर्डर पर गश्त कर रही है.
सीएम योगी ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर चुनाव में जम्मू एयरपोर्ट पर उतरे तो एक मौलवी ने राम-राम किया, मैं समझा नहीं, फिर उसने कहा कि योगी जी राम-राम. यह देख एयरपोर्ट के अधिकारी भौचक हुए तो मैंने कहा कि आश्चर्य न कीजिए, यह धारा-370 (Article- 370) हटने का असर है.
सीएम योगी ने कहा कि जब श्रीराम वन के लिए प्रस्थान कर रहे थे तो निषादराज ने सबसे पहले अपने राज्य में शरण दी थी. कहा कि आप राजा और मैं सेवक के रूप में कार्य करुंगा, तब श्रीराम ने कहा था कि मैं पिता की आज्ञा का पालन करने जा रहा हूं. हमारी मित्रता है, लेकिन मुझे किसी राज्य में नहीं, बल्कि वन में रहना है. उन्होंने कहा कि आप अयोध्या के बाहर कहीं भी रह सकते हैं, तब श्रीराम ने कहा कि नहीं, यह मेरे लिए उपयुक्त हो सकता है, लेकिन आने वाली पीढ़ी क्या कहेगी. प्रभु राम निषादराज के साथ मित्रता निभाते हैं, लेकिन उनके राज्य में राज का सुख नहीं भोगते. सुग्रीव-विभीषण को सत्ता दिलाई, लेकिन एक भी दिन राजमहल में नहीं गए. यह भगवान राम का त्याग और आदर्श है, इसलिए राम हमारे रग-रग में हैं. हम सदैव एक ही नाम स्मरण करते हैं-श्रीराम का.
सीएम योगी ने आगे संबोधन (CM Yogi Rally) में कहा, नया भारत न डिगता-झुकता है और न ही पीछे हटता है, बल्कि 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा व समृद्धि के लिए कार्य कर रहा है. जब रामलला विराजमान हो रहे थे तो मोदी जी ने कहा था कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. अयोध्या ही नहीं, अब हम काशी और मथुरा की तरफ भी बढ़ चुके हैं. सीएम योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने जिस दुष्ट अफजल को मार गिराया था, उसके नाम पर रखे औरंगाबाद का नाम हटना चाहिए. इसे संभाजी नगर के रूप में पहचान मिलनी चाहिए. छत्रपति शिवाजी महाराज ने हर भारतवासी को जोड़ा था. उनसे प्रेरणा लेकर ही मैं बार-बार कहता हूं कि बंटिए मत, जब भी बंटे थे तो कटे थे. एक हैं तो नेक-सेफ हैं. एक रहेंगे तो शोभाय़ात्रा पर कोई पथराव नहीं करेगा, बल्कि आपके आगे-आगे झाड़ू लगाकर सफाई करते जाएगा. लड़ना और बंटना नहीं है, बल्कि एकजुट होकर महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को जिताना है और महाअनाड़ी गठबंधन को हराना है.
तिवसा में सीएम योगी ने कहा कि भारत में जब भी पर्व-त्योहार या शोभायात्रा निकलती है तो कुछ लोग गर्व व श्रद्धा की बजाय पाकिस्तान का झंडा लहराते दिखाई देते हैं. भारत की चिंता करने की बजाय पाकिस्तान व फिलीस्तीन के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं. भारत के अंदर हमारे लिए सिर्फ राष्ट्रधर्म होना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि जब भी देश में संकट आता है तो कांग्रेस के नेता बाहर जाकर पिकनिक मनाते हैं. संकट के समय राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत में नहीं, इटली में होते हैं. दुनिया में जाकर भारत को कोसने में कोताही नहीं बरतते हैं. कांग्रेस ने अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को आरक्षण से वंचित करने के लिए षडयंत्र किए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…