चुनाव

Jharkhand चुनाव प्रचार के बीच चढ़ा Social Media का पारा, नौकरी के मुद्दे पर भिड़े Babulal Marandi और Hemant Soren

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में युवाओं की नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा जोर-शोर से उठ रहा है. इसे लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों एवं उनके नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग का सिलसिला तेज है. बुधवार को इस मुद्दे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए.

बाबूलाल मरांडी ने जहां हेमंत सोरेन पर जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में एक-एक सीट को 25 लाख रुपए में बेचने का आरोप मढ़ा, वहीं इसके जवाब में हेमंत सोरेन ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि इस आरोप की सीबीआई, ईडी या दुनिया की किसी भी एजेंसी से जांच करा लीजिए और मेरी एक भी गलती निकल जाए तो मुझे 50 साल के लिए जेल में डाल दीजिए.

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कसा तंज

पूर्व सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नौकरी की सीटें बेचने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “काम के दाम मांगते, ऐसी तो अभिलाषा है, झूठ और अन्याय की, हेमंत इकलौती परिभाषा है. भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हेमंत सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करने का निर्णय लिया है, इसी का नतीजा है कि जेएसएससी-सीजीएल में नौकरी देने के नाम पर सीट बेची जा रही है.”

पढ़ने वाले पढ़ते रहे, पैसे वाले बढ़ते रहें

उन्होंने आगे लिखा, ”छात्रों के भविष्य और सपनों की कीमत लगाकर हेमंत सोरेन एवं उनके सहयोगी अपना पेट भरने में मस्त हैं, एक-एक सीट के लिए 25-25 लाख रूपये तक की बोली लग रही है, जिसके कारण छात्रों का हाल दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है. हाल यह है कि हेमंत सरकार में ऐसी रीति बन गई है कि पढ़ने वाले पढ़ते रहे, पैसे वाले बढ़ते रहें.”

हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया

बाबूलाल मरांडी के इस पोस्ट पर हेमंत सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने मरांडी को संबोधित करते हुए लिखा, ”आपके पास ईडी है, सीबीआई है और दुनिया की सभी एजेंसियों का कुनबा है. आप किसी भी एजेंसी से जांच करवा लीजिए. अगर युवाओं के मुद्दों पर एक गलती निकल जाए तो मुझे 5 महीने नहीं 50 साल के लिए जेल डाल दीजिए. मैं उफ्फ नहीं करूंगा.”

पूर्व की भाजपा सरकार पर हेमंत सोरेन का निशाना

सोरेन ने इस मामले में पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, ”आपके रघुवर दास जी द्वारा विरासत में मुझे जो परेशानियां, अबूझ नीतियां दी गई, उन सबको दूर करते हुए हम लगातार परीक्षा ले रहे हैं, पर आपके और आपके दल द्वारा पोषित कोचिंग माफिया और गैंग द्वारा जो लगातार झूठे केस पर केस कर परीक्षाओं को बाधित किया जा रहा है, उसे कौन नहीं जानता.”

किसके हित साध रहे थे आप?

सोरेन ने आगे लिखा, ”जब मैंने लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया. आपने उसे काला कानून बताकर राजभवन से लेकर विधानसभा में हंगामा किया. आख़िर किसके हित साध रहे थे आप? आप लगातार नियुक्तियों को लटका रहे हैं. आख़िर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा की सिद्धि हेतु कितना गिरेंगे आप?”

सोरेन ने कहा, ”झारखंड सरकार में लंबित हर एक नौकरी आपके दल के तमाम अड़चनों एवं साज़िशों के बावजूद मैं ही राज्य के युवाओं को दूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

50 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago