उत्तर प्रदेश

Yoga Day 2025 : गोरखपुर में CM योगी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग के जरिए भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे. योगाभ्यास किया और योग को लोक कल्याण का माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि योग के जरिए ही भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया.

श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में 11वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, “शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना इच्छाओं की पूर्ति की पहली शर्त है. योग से आध्यात्मिक विकास भी संभव है. योग को ऋषि परंपरा बताया, जिसे वेद-पुराणों ने जीवित रखा है.”

उन्होंने कहा कि भारत ने लोक कल्याण के लिए आत्म कल्याण के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ योगाभ्यास

इस खास मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया. तो दिल्ली छावनी स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने योगाभ्यास किया. इस अवसर पर सैन्यकर्मियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “हम 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है.”

नड्डा ने कहा कि योग ने न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और चेतना को भी बेहतर किया है. “योग केवल पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) या शारीरिक व्यायाम नहीं है, यह एक मानसिक अभ्यास है. यह आत्मचेतना का माध्यम है.”

बता दें, आयुष मंत्रालय ने इस साल 10 प्रमुख ‘सिग्नेचर इवेंट्स’ शुरू किए हैं. इनमें योग संगम, हरित योग, योगा बंधन, योगा अनप्लग्ड, योगा महाकुंभ, और संगयोग शामिल हैं. इनका लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक योग के गुणों को पहुंचाना है.

-भारत एक्सप्रेस

 

विशाल तलवार

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

18 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

30 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago