उत्तर प्रदेश

हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है…, हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर लौटे सीएम योगी, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

CM Yogi Jinnah Statement: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) होने हैं, लेकिन अभी से ही सूबे में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज होते ही सीएम योगी फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में लौट आए हैं. उन्होंने आज शामली में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को हिंदू विरोधी करार देते हुए उन्हें जिन्ना का उपासक बता डाला.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दोनों सरकारों की तुलना करते हुए समाजवादी पार्टी को गुंडों को संरक्षण देने वाली और मुस्लिम परस्त करार दिया. सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की बेहद ही खराब स्थिति थी. उस समय यहां अपराधियों और माफियाओं का दबदबा था. जबकि आज जिले में कानून-व्यवस्था का राज है. इलाके के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है. यह बीजेपी की देन है.

सीएम योगी ने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उनको गुंडों को संरक्षण देने और समाज को बांटने की राजनीति करने वाली पार्टी करार दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिजनौर में गुंडों, माफियाओं का राज चलाना चाहते थे. वे समाज को बांटने की राजनीति करते थे.

हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है

इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसपर अब पूरे सूबे का राजनीतिक माहौल गर्मा गया. सीएम योगी ने कहा कि हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है. इसलिए हमारी प्राथमिकता गन्ना किसान और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाना है.

सीएम योगी के इस बयान पर अब सपा प्रवक्ता मनोज काका ने भी पलटवार किया है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को उन्माद फैलाने वाला करार दिया.

सामंतवाद के नायक है योगी आदित्यनाथ

मनोज काका ने कहा कि जिनके राज में बेटियों का अपहरण, हत्या और पेपर लीक हो रही हो वो धर्म के नाथ नहीं हो सकते. उन्होंने सीएम योगी को सामंतवाद और मनुवादी व्यवस्था के नायक करार दिया.

ये भी पढ़ें- ‘मम्मी… मम्मी…’ खेलते-खेलते 30 फीट गहरे अंधेरे में समाया मासूम; बाहर निकला तो बजी तालियां

वहीं AIMIM ने भी सीएम योगी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. AIMIMI प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि सीएम योगी और अखिलेश में कम्पटीशन है कि बड़ा हिंदू कौन है. इसलिए वो ऐसे बयान देकर मुसलमानों को राजनीतिक रूप से अछूत बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

7 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

10 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

22 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

26 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

44 minutes ago

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

56 minutes ago