Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है…, हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर लौटे सीएम योगी, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

CM Yogi Jinnah Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को गुंडों को संरक्षण देने वाली और मुस्लिम परस्त करार दिया. सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की बेहद ही खराब स्थिति थी. उस समय यहां अपराधियों और माफियाओं का दबदबा था.

CM Yogi Jinnah Statement

CM Yogi Jinnah Statement: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) होने हैं, लेकिन अभी से ही सूबे में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज होते ही सीएम योगी फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में लौट आए हैं. उन्होंने आज शामली में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को हिंदू विरोधी करार देते हुए उन्हें जिन्ना का उपासक बता डाला.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दोनों सरकारों की तुलना करते हुए समाजवादी पार्टी को गुंडों को संरक्षण देने वाली और मुस्लिम परस्त करार दिया. सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की बेहद ही खराब स्थिति थी. उस समय यहां अपराधियों और माफियाओं का दबदबा था. जबकि आज जिले में कानून-व्यवस्था का राज है. इलाके के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है. यह बीजेपी की देन है.

सीएम योगी ने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उनको गुंडों को संरक्षण देने और समाज को बांटने की राजनीति करने वाली पार्टी करार दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिजनौर में गुंडों, माफियाओं का राज चलाना चाहते थे. वे समाज को बांटने की राजनीति करते थे.

हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है

इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसपर अब पूरे सूबे का राजनीतिक माहौल गर्मा गया. सीएम योगी ने कहा कि हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है. इसलिए हमारी प्राथमिकता गन्ना किसान और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाना है.

सीएम योगी के इस बयान पर अब सपा प्रवक्ता मनोज काका ने भी पलटवार किया है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को उन्माद फैलाने वाला करार दिया.

सामंतवाद के नायक है योगी आदित्यनाथ

मनोज काका ने कहा कि जिनके राज में बेटियों का अपहरण, हत्या और पेपर लीक हो रही हो वो धर्म के नाथ नहीं हो सकते. उन्होंने सीएम योगी को सामंतवाद और मनुवादी व्यवस्था के नायक करार दिया.

ये भी पढ़ें- ‘मम्मी… मम्मी…’ खेलते-खेलते 30 फीट गहरे अंधेरे में समाया मासूम; बाहर निकला तो बजी तालियां

वहीं AIMIM ने भी सीएम योगी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. AIMIMI प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि सीएम योगी और अखिलेश में कम्पटीशन है कि बड़ा हिंदू कौन है. इसलिए वो ऐसे बयान देकर मुसलमानों को राजनीतिक रूप से अछूत बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital