उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा, ध्वज और कलश स्थापित; पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है. इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने श्रद्धालुओं को दी.

मंदिर निर्माण संबंधी सभी कार्य हुए पूर्ण

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण संबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं, अर्थात मुख्य मंदिर और परकोटा के 6 मंदिर- भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा, और शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं. इन पर ध्वजदण्ड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं.

उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त सप्त मण्डप अर्थात् महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी एवं ऋषि पत्नी अहल्या मंदिरों का भी निर्माण पूर्ण हो चुका है. संत तुलसीदास मंदिर भी पूर्ण हो चुका है तथा जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं.

10 एकड़ में पंचवटी निर्माण

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आगे कहा कि जिन कार्यों का सीधा संबंध दर्शनार्थियों की सुविधा से है अथवा व्यवस्था से है, वे सभी कार्य पूर्णत्व प्राप्त कर चुके हैं. मानचित्र अनुसार सड़कें एवं फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का कार्य एलएंडटी द्वारा तथा भूमि सौंदर्य, हरियाली और लैंड स्केपिंग कार्य सहित 10 एकड़ में पंचवटी निर्माण जीएमआर द्वारा तीव्र गति से किए जा रहे हैं. वही कार्य अभी चल रहे हैं जिनका संबंध जनता से नहीं है, जैसे 3.4 किलोमीटर लंबी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह, सभागार इत्यादि.

बता दें कि अयोध्या में स्थित जन्मभूमि पर 15 जनवरी 2021 को राम मंदिर के निर्माण से संबंधित कार्य शुरू हुए थे. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन किया था.

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2020 को जन्मभूमि पर विराजमान रामलला को सिर पर उठाकर परिसर में ही निर्मित वैकल्पिक गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया था. भूमि पूजन के बाद श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जनवरी 2021 से मंदिर निर्माण के लिए नींव की खोदाई प्रारंभ कराई थी. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी.

ये भी पढ़ें: Sardar Patel birth anniversary: ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ा आत्मविश्वास- कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात…

18 minutes ago

बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन पर क्या बोले पीएम मोदी?

बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की पहले वैक्सीन आ गई है. इसपर खुशी जताते हुए…

25 minutes ago

करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पर कानून बनाने की जरूरत? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Supreme Court: करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों और जागरूकता पर सुप्रीम…

34 minutes ago

‘जब कांग्रेस कार्यकर्ता बने जज!’ कोलंबिया से राहुल गांधी ने साधा निशाना तो निशिकांत दुबे ने खोल दी 1966 की फाइल

Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 20 नवंबर 1966 का जिक्र करते हुए कांग्रेस…

44 minutes ago

जमीन के विवाद में छह महीने से थे जानी दुश्मन, थाने में गले मिलते ही फूट-फूटकर रो पड़े दो सगे भाई

फतेहपुर के एकारी गांव में करोड़ों की संपत्ति और जमीन के बंटवारे को लेकर छह…

45 minutes ago