देश

Bihar Election 2025: अल्पसंख्यक मत्री किरेन रिजिजू ने कहा- तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं, वक्फ कानून राज्य सरकार नहीं हटा सकती

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे. इस पर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इसे अब राज्य सरकार नहीं हटा सकती है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह तो आश्चर्य की बात है कि तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार कहते हैं और उनको इतना नहीं पता कि संसद में पारित हुआ कोई भी कानून राज्य सरकार नहीं हटा सकती. उनको संविधान का ज्ञान नहीं है जो इस तरह की बात कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग और देश के लोग देख रहे हैं और हंस रहे हैं. यह कैसी भाषा है? मेरी राय में, तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं है. दूसरी बात, वह पद के लिए इतने तड़प रहे हैं कि कुछ भी बोल देंगे. मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए ऐसे कह देंगे कि वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे. वह ऐसा कैसे कह सकते हैं?”

मुसलमानों को गुमराह करके दशकों तक राज किया

लोकआस्था के महापर्व छठ पर किरेन रिजिजू ने कहा, “छठ पूजा बहुत खास है. डूबते और उगते सूर्य की पूजा करना विश्व की भलाई के लिए है. यह महापर्व समाज के सभी समुदायों और वर्गों को एक साथ एक धागे में बांधता है. मैं छठ पूजा के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं.”

चारा घोटाले को लेकर सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक उपेंद्र नाथ बिस्वास के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस के समय में कोई व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी, वो सिर्फ एक परिवार में विश्वास करते थे. कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की मानसिकता तो आप जानते ही हैं. उनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है. चाहे सीबीआई हो या अदालत, उन्होंने सब कुछ अपनी मर्जी से चलाया. कभी संविधान या कानून का सम्मान नहीं किया. अधिकारियों ने जो खुलासे किए हैं, उससे अब सबके सामने साफ हो गया है कि कैसे कांग्रेस राज्य सरकारों पर दबाव बनाकर उन्हें सत्ता से हटाती थी और कैसे उन सरकारों में लोगों को बिना किसी वजह के परेशान करती थी.”

कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “मुसलमानों को गुमराह करके और धोखा देकर कांग्रेस और राजद ने कई दशकों तक राज किया. लेकिन अब मुसलमान समझने लगे हैं, धीरे-धीरे उन्हें भी सच्चाई का अहसास होगा. धीरे-धीरे मुसलमान भी समझेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और सभी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उनकी है.”


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पीएम मोदी के बाद चिराग पासवान भी बोले- नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे…मेरा लक्ष्य 2030 तक CM बनना है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

7 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

46 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago