उत्तर प्रदेश

क्रिकेट के मैदान पर मौत की गुगली! मैच खेलते समय युवक की दिल का दौरा पड़ने से हो गई मौत

Bareilly Cricketer Death: उत्तर प्रदेश से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां क्रिकेट खेल रहे एक व्यक्ति की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मृतक जब गर्भ में था तभी उसके पिता बीएसएफ कमांडेंट महेश चंद्रा की 1992 में राजस्थान में मौत हो गई थी.

यह मामला बरेली का है. जहां ओसीएफ स्वर्ण जयंती स्टेडियम में क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया. जहां सोनल चंद्रा बैटिंग के लिए मैदान में गए हुए थे. जब वो आउट होकर मैदान से बाहर निकल रहे थे. तभी उनके दिल में हलचल तेज हो गई. जैसे-जैसे सोनल मैदान से बाहर निकल रहे थे, सीने की धड़कन बढ़ती जा रही थी. जबतक कोई कुछ समझ पाता, वो बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें बेहोश होते देख आसपास मौजूद खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.

दोबारा दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

जब उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. तभी उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ गया. जिससे उनकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया.

सोनल चंद्रा (32) रोजा की आदर्शनगर कॉलोनी के रहने वाले थे. वो निगोही के राणा पब्लिक स्कूल में टीचर थे. शनिवार को ईद की छुट्टी थी, इसलिए वो ओसीएफ स्टेडियम में मैच खेलने गए थे. उन्होंने चौक टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे हुए थे. बल्लेबाजी के दौरान ही उन्हें सीने में कुछ हलचल महसूस हुई. उसे वो इग्नोर कर दिये.

अस्पताल-अस्पताल दौड़ते रहे लोग

33 रन की पारी खेलने के बाद जब सोनल चंद्रा आउट होकर मैदान से बाहर आए. तब उन्हें सीने में तेज हलचल महसूस होने लगी. कुछ ही देर में वो बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया. जब वो सफल नहीं हुए तो उन्हें ओसीएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- क्या 30 मार्च को जाएगी नीतीश कुमार की सदस्यता? पैनिक होने से पहले जान लीजिए ’14 दिनों’ का असली गणित

निजी अस्पताल में भी जब उनको राहत नहीं मिली तो डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कही. जब उन्हें राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था. तभी उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ गया. जब वो अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago